अगर आप कोई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको टीवीएस ऑर्बिटर और यामाहा ईसी 06 के बारे में बताने जा रहे हैं. दोनों की कीमत में काफी ज्यादा अंतर है.
टीवीएस ऑर्बिटर बनाम यामाहा ईसी 06
TVS Orbiter V1 vs Yamaha EC 06: टीवीएस ने हाल ही में नया टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसमें 1.8kWh बैटरी पैक दिया गया है. वहीं यामाहा ने भी अपनी Yamaha EC-06 को लॉन्च कर दिया है. इसमें 4kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है. इससे साफ है कि दोनों स्कूटर एक दूसरे से बहुत अलग हैं. दोनों के फीचर्स से लेकर बैटरी, रेंज औरर चार्जिंग टाइम सब काफी अलग है. हालांकि Yamaha EC-06 को अभी केवल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में ही बेचने के लिए उपलब्ध कराया गया है. हालांकि कंपनी का कहना है कि जल्द इसे दूसरे शहरों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा. अगर आप इन दोनों में से किसी भी स्कूटर को खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम दोनों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं.
यामाहा ईसी 06 की बात करें, तो जापानी दोपहिया निर्माता यामाहा ने भारत में अपने इस नए स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपए निर्धारित की है. इसे बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी रिवर के साथ मिलकर तैयार किया गया. ईसी 06 की डिजाइन काफी शार्प, स्लीक और मॉडर्न है. इसका हेडलैंप और टेललैंप भी काफी ट्रेडिशनल हैं. इसमें 4 kWh की क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है. इस बैटरी पैक को 6.7kW की पावर देने वाले इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है.
इस स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल चार्ज में 169 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. इसकी बैटरी को 0 से 80 फीसदी चार्ज करने में लगभग 8 घंटे का समय लग सकता है. इसमें तीन राइडिंग मोड, कलर LCD डिस्प्ले और रिवर्स असिस्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. EC-06 में ज्यादा स्लिम बॉडी पैनल है. इसमें 24.5 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है. इसका वेट 132 किलोग्राम है. कंपनी इस स्कूटर पर 3 साल और 30 हजार किलोमीटर तक की वारंटी देती है.
टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8 kWh बैटरी पैक दिया गया है. इसकी आईडीसी रेंज 86 किलोमीटर है और इसे 80 फीसदी चार्ज करने में 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है. इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, एंटी थेफ्ट, क्रैश और जियो फेसिंग अलर्ट, क्रूज कंट्रोल जैसे तमाम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 99,000 रुपये है. इस स्कूटर को 5 साल या 70 हजार किलोमीटर तक वारंटी मिलती है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…