<

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, अब दूसरे देश में खेलेगा ये गेंदबाज, इस टीम के साथ हुई डील

Kuldeep Yadav joins Yorkshire: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. अब उन्होंने इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशायर के साथ डील कर ली है. वह काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे.

Kuldeep Yadav joins Yorkshire: हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में भारत की हार के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हुए. दरअसल, कुलदीप को सीरीज के किसी भी मैच में मौका नहीं दिया गया. अब कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया है. कुलदीप यादव ने इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशायर से डील की है.

इसके तहत वह 24 जुलाई से लेकर 2 अगस्त के बीच इंग्लैंड में खेली जा रही उनकी घरेलू वन-डे कप टूर्नामेंट में यॉर्कशायर की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा वह सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी 4 में से 3 मैचों के लिए हेडिंग्ले लौटेंगे.

कुलदीप को रास आती है इंग्लैंड की पिच

भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को इंग्लैंड के मैदानों पर खेलना खूब पसंद है. हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. ऐसे में अब वह काउंटी चैंपियनशिप में खेलते नजर आएंगे. इस फैसले पर कुलदीप यादव ने कहा कि उन्हें हमेशा से इंग्लिश कंडीशंस में खेलने की चुनौती पसंद रही है. उन्होंने कहा कि वह मैनेजमेंट से बात करने के बाद टीम के साथ जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं.

सचिन-युवराज के क्लब में एंट्री

कुलदीप यादव से पहले काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर के लिए कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं. इनमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल है. इसके अलावा मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा भी इस क्लब के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी यॉर्कशायर के साथ करार किया था, लेकिन बाद में उन्होंने निजी कारणों की वजह से फैसला वापस ले लिया था. अब कुलदीप यादव भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं.

कुलदीप यादव का करियर

कुलदीप ने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 22.35 की औसत से 79 विकेट लिए हैं. उन्होंने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली थी, जिसमें 19 विकेट चटकाए थे. वहीं, वनडे क्रिकेट में कुलदीप यादव के नाम 121 मैचों में 194 विकेट दर्ज हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST