<

शिवलिंग पर चढ़ा तेल बना दूध! चित्तूर के इस मंदिर में दिखा भोले का चमत्कार

Chittoor Shivling Miracle: आंध्र प्रदेश के चित्तूर में मृत्युंजय शिव मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ाया गया तेल दूध में बदल रहा है. इसे शिव लीला मानकर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं.

Chittoor Shivling Miracle: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं. दरअसल, पूरे इलाके में आग की तरह एक खबर फैली कि एक शिव मंदिर में शिवलिंग पर पुजारी जो तेल चढ़ा रहे हैं, वह तुरंत दूध में बदलता जा रहा है.

चित्तूर के मंदिर में हुआ चमत्कार

लोगों का मानना है कि प्रभु शव खुद से ही शिवलिंग का दूग्धाभिषेक कर रहे हैं. लगभग 800 साल पुराने इस मृत्युंजय शिव मंदिर में यह चमत्कार हो रहा है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग लाइन में लगकर इस शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं. श्रद्धालुओं ने बताया कि ये चमत्कार अद्भुत है. बता दें कि, ये मंदिर ऐराला मंडल के चिन्ना वेंकटपल्ली में स्थित है। 

मई में हुआ मंदिर का जीर्णोद्धार

बता दें कि, पिछले मई में मंदिर के जीर्णोद्धार का काम पूरा हुआ। यहां स्थानीय लोगों ने कुंभाषिकेकम पूरा किया गया। जानकारी के मुताबिक, कुंभाभिषेकम किसी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किया जाता है. पिछले 10 दिनों से शिव मंदिर में इस चमत्कार को देखते हुए रुद्र पाठ  भी किया जा रहा है। इस दौरान जब पुजारी शिवलिंग पर तिल का तेल लगा रहे थे, तो तेल अचानक दूध में बदल गया। जब स्थानीय लोग और ग्रामीणों ने इस चमत्कार के बारे में सुना तो लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आ गए. लोग इसे अद्भूत शिव लीला मान रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

इस चमत्कार को देख लोग हैरान रह गए हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को देखने के बाद अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये किसी सायनिक प्रतिक्रिया के कारण हो रहा होगा. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST