<

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ‘दूल्हा’ बनेंगे कुलदीप यादव, मसूरी के रिजॉर्ट में वंशिका संग रचाएंगे शादी; सामने आई डेट

Kuldeep Yadav Wedding: भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका संग शादी रचाएंगे. यह शादी उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक लग्जरी रिजॉर्ट में होगी, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे.

Kuldeep Yadav Wedding: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के खेमे से एक और खुशखबरी सामने आई है. भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. कुलदीप यादव इसी महीने अपनी मंगेतर वंशिका से शादी रचाएंगे. कुलदीप यादव और वंशिका की शादी 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक लग्जरी रिजॉर्ट में होगी. इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे. इसके अलावा कुलदीप यादव के साथी क्रिकेटर्स और बीसीसीआई अधिकारियों के भी शादी में होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलदीप यादव की शादी की रस्में 13 मार्च को शुरू हो जाएंगी. 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की जाएंगी, जिसके बाद 14 मार्च को शादी होगी. बता दें कि कुलदीप यादव और वंशिका पिछले साल नवंबर में सात फेरे लेने वाले थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) स्क्वाड में चुने जाने के बाद क्रिकेटर ने शादी की डेट आगे बढ़ा दी. जानें कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया…

कौन हैं कुलदीप यादव की मंगेतर?

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की होने वाली वाइफ वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं. वे दोनों एक-दूसरे को बचपने से जानते हैं. सालों तक एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद कुलदीप यादव और वंशिका ने शादी करने का फैसला किया. वंशिका ने साल 2017 में सेंट मैरी से 12वीं पास की थी. इसके बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई. फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रही हैं. बता दें कि वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा LIC में कार्यरत हैं.

सीएम योगी को भी दिया निमंत्रण

स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के तमाम खिलाड़ी नजर आएंगे. इसके अलावा कुलदीप की शादी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं. कुलदीप यादव के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया. 14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका की शादी होगी. इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक ग्रेंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

पिछले साल हुई थी सगाई

कुलदीप यादव ने पिछले साल 4 जून को लखनऊ के एक होटल में वंशिका के साथ सगाई की थी. इसके बाद नवंबर 2025 में शादी की डेट तय की गई थी. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुलदीप यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसके बाद कुलदीप यादव ने अपने खेल पर फोकस करने का फैसला किया. इसकी वजह से कुलदीप यादव ने अपनी शादी की डेट आगे बढ़ दी. अब ये कपल 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST