<

कुलदीप यादव की संगीत में मचा धमाल! बिस्मिल सिंह के गानों पर रैना-चहल ने लगाए ठुमके, फील्डिंग कोच टी दिलीप भी दिखे

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में सूफी सिंगर बिस्मिल सिंह ने अपने गानों और शायरियों से महफिल सजाई. इस दौरान भारत के कई स्टार खिलाड़ी बिस्मिल सिंह के गानों पर डांस करते दिखाई दिए. देखें वीडियो...

Kuldeep Yadav Sangeet Night: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) मसूरी में अपनी शादी को जश्न मना रहे हैं. 14 मार्च को कुलदीप यादव अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग सात फेरे लेकर जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करेंगे. 13 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका की हल्दी और संगीत सेरेमनी हुई. संगीत सेरेमनी की रात में कुलदीप यादव और उनकी होने वाली दुल्हनिया ने यारों के साथ मिलकर जमकर ठुमके लगाए. संगीत सेरेमनी में सूफी सिंगर बिस्मिल सिंह ने धमाकेदार परफॉर्मेंस की, जिससे संगीत सेरेमनी में चार चांद लग गए. सोशल मीडिया पर बिस्मिल सिंह की परफॉर्मेंस की कई वीडियोज सामने आ रही हैं, जिसमें उनके गानों पर सभी लोग थिरकते नजर आ रहे हैं. यहां तक कि कपल भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए. बिस्मिल के गानों पर कुलदीप यादव और उनकी होने वाली वाइफ वंशिका भी थिरकती हुई दिखाई दी.

चहल ने रैना-रिंकू संग किया जोरदार डांस

कुलदीप यादव और वंशिकी की संगीत सेरेमनी में पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी महफिल लूटी. उनके साथ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और भारतीय टीम के फील्डिंग कोच भी दिखाई दिए. सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल ने फील्डिंग कोच के साथ मिलकर कुलदीप यादव के साथ संगीत सेरेमनी में चार चांद लगा दिए. क्रिकेटर कुलदीप यादव भी अपने यारों के साथ डांस करते दिखाई दिए. इन सभी लोगों के डांस का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं.

मसूरी पहुंचे चहल और रिंकू सिंह

कुलदीप यादव की प्री-वेडिंग का में कई बड़े स्टार खिलाड़ियों और हस्तियों को देखा गया. रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल भी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे हैं. युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह को हल्दी सेरेमनी में भी देखा गया, जहां पर उन्होंने जोरदार डांस कर खूब महफिल लूटी. वहीं, रिंकू सिंह भी अपने दोस्त कुलदीप यादव की शादी में खूब एंजॉय कर रहे हैं.

शादी में लगेगा क्रिकेट हस्तियों का मेला

कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर वंशिका मसूरी के लग्जरी होटल में संग सात फेरे लेंगे. स्टार क्रिकेटर की शादी में क्रिकेट जगत की हस्तियों का मेला लगेगा. इस शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शादी में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी आने की संभावना है. इतना ही नहीं, इस शादी में भारत के कई पूर्व क्रिकेटर भी शिरकत करते नजर आएंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST