FASTag Annual Pass: 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर करना महंगा होने वाला है. NHAI के तहत मिलने वाले सालाना टोल पास की कीमत बढ़ाई जा रही है। जानें नई दरें क्या होंगी और अब यात्रियों को कितना भुगतान करना पड़ेगा
FASTag - 1 अप्रैल से बढ़ेगा सालाना टोल पास
FASTag Annual Pass: यदि आप भी अक्सर अपनी कार से राजमार्गों पर यात्रा करते हैं को यह खबर आपके लिए हैं. निजी वाहनों के लिए फास्टैग वार्षिक पास की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी की गई है. इसका किराया 1 अप्रैल से बढ़कर 3,075 रुपये हो जाएगी. वर्तमान में, वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये है, जिससे वाहन बिना रुके 200 टोल प्लाजा पार कर सकते हैं और इस पास को साल में कई बार रिचार्ज किया जा सकता है.
इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा फास्टैग एनुअल पास की अधिसूचना जारी करते समय मूल्य में वार्षिक संशोधन का प्रावधान किया गया था. यह पास बेहद सफल रहा है और 15 अगस्त से अब तक 52 लाख से अधिक राजमार्ग वाहन चालक इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं.
ये नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होंगी और यह पास केवल निजी वाहनों के लिए उपलब्ध होता है. इसे लेने के लिए वाहन में FASTag एक्टिव होना जरूरी है.
एनएचएआई पर बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह वार्षिक पास बहुत उपयोगी साबित होता है.
इस योजना से बाहर रखी गई कुछ प्रमुख सड़कें और एक्सप्रेसवे इस प्रकार हैं:
यह पास सक्रिय होने की तारीख से एक वर्ष या 200 यात्राओं तक वैध होता है. जो भी पहले हो वो मान्य होगा. एक बार उपयोग समाप्त हो जाने पर, पास को स्वतः ही एक सामान्य FASTag में बदल जाता है. उपयोगकर्ता फिर से इस पास को वार्षिक पास में सक्रिय कर सकते हैं.
Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…
Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…
Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…
Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…
Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…
UP BJP Rajya sabha Candidates 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए…