Live
Search
Home > क्रिकेट > कुलदीप यादव ने लखनऊ में दी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, CM योगी भी हुए शामिल, गिफ्ट में दी ये खास चीज

कुलदीप यादव ने लखनऊ में दी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, CM योगी भी हुए शामिल, गिफ्ट में दी ये खास चीज

Kuldeep yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद लखनऊ में आयोजित उनका रिसेप्शन इन दिनों काफी चर्चा में है. इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 17, 2026 22:34:09 IST

Mobile Ads 1x1
Kuldeep yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद लखनऊ में आयोजित उनका रिसेप्शन इन दिनों काफी चर्चा में है. इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. कुलदीप यादव ने हाल ही में मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी की है. शादी के कार्यक्रम में कई क्रिकेटर्स और परिवारवाले मौजूद थे. इसके बाद कुलदीप ने लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
 
रिसेप्शन समारोह बेहद शानदार तरीके से आयोजित किया गया था. इसमें क्रिकेट जगत, राजनीति और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई खास मेहमान पहुंचे. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने बटोरीं. वे इस समारोह में कुलदीप के लिए एक खूबसूरत गुलदस्ता भी लेकर पहुंचे थे, जिसे उन्होंने नवविवाहित जोड़े को भेंट किया. इसके साथ ही उन्होंने दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं और कुछ समय तक परिवार के साथ बातचीत भी की.

कुलदीप यादव यूपी से

कुलदीप यादव उत्तर प्रदेश से ही आते हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री का इस समारोह में शामिल होना खास मायने रखता है. इससे यह भी साफ होता है कि राज्य के खिलाड़ियों को सरकार की ओर से कितना सम्मान दिया जाता है. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे और पूरे आयोजन को बेहद व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया. कुलदीप यादव हाल में अपने शादी के कारण बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में भी शामिल नहीं हो पाए थे.
 
विश्व कप में खेले थे कुलदीप यादव

हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव के लिए यह समय बेहद खास है. एक तरफ उनके करियर की सफलता है, तो दूसरी ओर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की नई शुरुआत भी कर ली है. इस तरह लखनऊ में आयोजित यह रिसेप्शन सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं रहा, बल्कि इसमें खेल और राजनीति का अनोखा संगम भी देखने को मिला, जिसने इसे और भी खास बना दिया.
 
MORE NEWS