Live
Search
Home > खेल > सुष्मिता सेन संग फोटो, फिर दूरी! ललित मोदी की लव लाइफ की सच्चाई, इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

सुष्मिता सेन संग फोटो, फिर दूरी! ललित मोदी की लव लाइफ की सच्चाई, इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

ललित मोदी के करियर के साथ-साथ विवाद और उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है, खासकर उनके रिश्तों को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी देखने को मिलती है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 18, 2026 19:11:18 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. ललित मोदी (Lalit Modi) भारतीय क्रिकेट की दुनिया का एक बड़ा और चर्चित नाम रहे हैं. उन्होंने ही भारत में आईपीएल की शुरुआत कराई थी, जिसने क्रिकेट को ग्लैमर और बिजनेस के नए स्तर पर पहुंचा दिया. हालांकि, उनके करियर के साथ-साथ विवाद और उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है, खासकर उनके रिश्तों को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी देखने को मिलती है.
 
ललित मोदी की जिंदगी का सबसे अहम रिश्ता उनकी पत्नी मीनल मोदी के साथ रहा. दोनों का साथ लंबे समय तक चला और मीनल हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी रहीं. साल 2018 में कैंसर के कारण मीनल का निधन हो गया, जिसने ललित मोदी को गहरा झटका दिया. इस घटना के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में एक बड़ा खालीपन आ गया.
 
सुष्मिता संग नहीं टिका रिश्ता

इसके बाद साल 2022 में सुस्मिता सेन के साथ उनके रिश्ते ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते का इजहार किया था. दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं और फैंस के बीच यह जोड़ी चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और दोनों अलग हो गए.
 
रीमा संग शेयर की थी फोटो

इसी बीच रीमा बाउरी का नाम भी ललित मोदी के साथ जोड़ा गया. रीमा बौरी एक लेबनानी मॉडल मानी जाती हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया. हालांकि, इस रिश्ते को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, इसलिए इसे महज अटकलों के रूप में ही देखा जाता है. मोदी ने साल 2025 में उनके साथ इंस्टा पर फोटो भी शेयर की थी. 
 
अब कहां हैं ललित मोदी?

ललित मोदी की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है, जहां एक ओर उनका गहरा पारिवारिक रिश्ता था, वहीं दूसरी ओर उनके नए रिश्तों ने भी सुर्खियां बटोरीं. ललित मोदी साल 2010 से यूनाइटेड किंगडम के लंदन में रह रहे हैं. भारत छोड़ने के बाद उन पर वित्तीय गड़बड़ियों, टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप लगे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च 2026 तक वह लंदन में ही बसे हुए हैं.

MORE NEWS