<

कौन हैं लॉरेन बेल? जिनकी खूबसूरती के चर्चे हर तरफ, अदाएं ऐसी कि टीवी से नजर न हटे

वूमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू कर रही लॉरेन बेल के चर्चे हर तरफ हो रहे है. पहला ओवर डालने आई लॉरेन अपनी खूबसूरती से सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Lauren Bell: अगर बात हो महिला क्रिकेट की सबसे खूबसूरत खिलाड़ी की और इंग्लैंड की लॉरेन बेल का नाम न आए, ऐसा अब संभव नहीं. अपनी लंबाई, उछाल और अनुशासित लाइन-लेंथ के कारण लॉरेन बेल ने कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मजबूत पहचान बना ली है. लेकिन वूमेंस प्रीमियर लीग में वह चर्चा का विषय बन चुकी है. वजह उनकी खूबसूरती. लॉरेन सोशल मीडिया पर मानो छा सी गई है और हर तरफ उनकी ही चर्चा है.  लॉरेन ने WPL में डेब्यू किया है.
वूमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रही लॉरेन बेल ने क्रिकेट की शुरुआत घरेलू स्तर से की। शुरुआती दिनों में ही उनकी गेंदबाज़ी में वह खास बात दिखने लगी थी, जो किसी खिलाड़ी को आम खिलाड़ियों से अलग करती है. घरेलू क्रिकेट में ससेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनका सलेक्शन नेशनल टीम में हुआ.  साल 2022 में लॉरेन बेल को इंग्लैंड महिला टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का अवसर मिला.

डेब्यू में पहला ओवर मेडन डाला

लॉरेन की सबसे बड़ी ताकत उनकी लंबाई से मिलने वाला अतिरिक्त उछाल है, जो बल्लेबाज़ों के लिए परेशानी का कारण बनता है. वह सिर्फ तेज़ गेंदबाज़ ही नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर गेंदबाजी करने वाली खिलाड़ी हैं, जो परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना जानती हैं. मुंबई के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने अपना पहला ओवर डाला जो कि मेडन रहा. अमेलिया कर को उन्होंने एक भी गेंद पर शॉट लगाने का मौका नहीं दिया.

इंग्लैंड के भविष्य के रूप में देखी जा रही

इंग्लैंड की घरेलू फ्रेंचाइज़ी लीग द हंड्रेड में भी लॉरेन बेल ने शानदार प्रदर्शन किया. साउदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए उन्होंने बड़े बल्लेबाज़ों के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ गेंदबाज़ी की और टीम की सफलता में योगदान दिया. आज लॉरेन बेल सिर्फ इंग्लैंड की वर्तमान खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य के रूप में भी देखा जा रहा है. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST