<

Pawan Singh करते हैं इस अंधविश्वास पर विश्वास.. मनोज तिवारी रखते हैं भोजपुरी स्टार के नाम पर ड्राइवर.. देखें कपिल शर्मा शो’ के नए एपिसोड का प्रोमो

The Great Indian Kapil Show Season 4: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 की शुरूआत बेहद धमाकेदार हुई हैं. अब यह शो और भी ज्यादा मजेदार होने वाला हैं, क्योंकि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) एक साथ नजर आने वाले है और इसलिए यह एपिसोड मस्ती भरा होने वाला है.

The Great Indian Kapil Show Season 4: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 4 शुरू हो चुका है और अपनी शुरूआत से ही इस शो ने लोगों को खूब हसांना शुरू कर दिया है. इस कॉमेडी शो के पहले एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आ चुके है और यह एपिसोड लोगों को काफी पसंद आया था. वहीं अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’  के आने वाले एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) एक साथ नजर आने वाले है और इसलिए यह एपिसोड मस्तीभरा होने वाला है. 

कपिल शर्मा के शो में धमाका करेंगे भोजपुरी सुपरस्टार्स

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले  एपिसोड में पवन सिंह के साथ मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के हंसी-मज़ाक, दिलचस्प किस्से और जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी लोगों को देखने के लिए मिलने वाली है. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’  शो का प्रोमों रिलीज किया गया हैं, जिसमें कपलि  दिनेश लाल यादव से उनकी राजनीतिक यात्रा को लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे. इस दौरान राजनीति में एंट्री को लेकर मजेदार बहस भी छिड़ेंगी.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के न्यू एपिसोड का प्रोमो

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड के प्रोमें में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा, दिनेश से पूछते हैं कि उन्होंने राजनीति में कदम मनोज तिवारी को देखकर रखा है फिर रवि किशन तको देखकर.. इस पर दिनेश लाल यादव हंसते हुए कहते हैं कि रवि भइया को भी तो इन्होंने ही राजनीति में लाया है. मनोज तिवारी तुरंत पलटवार करते हैं, अब ये बात वो मानें, तब ना.

पवन सिंह करते हैं इस अंधविश्वास पर भरोसा

कपिल शर्मा के  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पवन सिंह खुलासा करते हैं कि अगर किसी कपड़े को पहनकर उनका दिन खराब हो जाए, तो वह दोबारा उस कपड़े को दोबारा नहीं पहनते हैं. इसके अलावा उन्हें काला रंग नहीं पसंद है

मनोज तिवारी रखते हैं भोजपुरी स्टार्स के नाम पर ड्राइवरों के नाम

कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड के प्रोमों में देखा जा सकता है कि सबसे मजेदार पल तब आता है, जब दिनेश लाल यादव सबके सामने मनोज तिवारी की एक अनोखी आदत का खुलासा करते हैं. दिनेश लाल बताते हैं, “मनोज भइया अपने ड्राइवर ऐसे रखते हैं, जिनके नाम इंडस्ट्री के कलाकारों से मिलता हो, उनके पहले ड्राइवर का नाम रवि था, फिर पवन आया और अब नए ड्राइवर का नाम दिनेश है. ” इस पर मनोज तिवारी सफाई देते हुए कहते है यह सब सिर्फ इत्तेफाक है. बता दें कि The Great Indian Kapil Show का नया एपिसोड  हर शनिवार रात 8 बजे Netflix India पर स्ट्रीम होता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST