<
Categories: खेल

वर्ल्ड कप से पहले क्या हुआ था? मेस्सी का वीडियो आया सामने, जानिए फाइनल से ठीक पहले क्या था माहौल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले अर्जेंटीना के ड्रेसिंग रूम का नया वीडियो सामने आया है. इसमें लियोनेल मेसी अपने साथियों का हौसला बढ़ाते और मैदान पर उतरने से पहले स्पेन के खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिलते नजर आए.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले अर्जेंटीना के ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ था, इसे लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. अब सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए वीडियो ने उस पल की झलक दिखा दी है. वीडियो में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी अपने साथियों को शांत रहने और पूरे ध्यान के साथ मैदान पर उतरने के लिए प्रेरित करते दिखाई देते हैं. इसके बाद वह टीम की अगुआई करते हुए ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलते हैं.

वीडियो में लियोनेल मेसी सफेद रंग की अर्जेंटीना जैकेट पहनकर बाहर आते हैं. इस दौरान चारों ओर “वामोस मुचाचोस” (चलो दोस्तों) के नारे सुनाई देते हैं और सपोर्ट स्टाफ भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाता नजर आता है. टीम के सभी खिलाड़ी मेसी के पीछे-पीछे मैदान की ओर बढ़ते हैं. यह वीडियो बताता है कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले टीम के अंदर कितना भावनात्मक माहौल था.

स्पेन के खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिले मेसी
मैदान पर जाने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी वेटिंग एरिया में खड़े थे. इसी दौरान लियोनेल मेसी ने स्पेन के कई खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कंधे पर हाथ रखा और कुछ खिलाड़ियों को गले भी लगाया. खास बात यह रही कि उन्होंने उन खिलाड़ियों से भी मुलाकात की, जिनका संबंध उनके पूर्व क्लब बार्सिलोना से रहा है. मेसी का यह व्यवहार खेल भावना और आपसी सम्मान का शानदार उदाहरण माना जा रहा है.

हार के बाद परिवार के साथ रोसारियो लौटे कप्तान
फाइनल में हार के बाद लियोनेल मेसी अमेरिका के फोर्ट लॉडरडेल से निजी विमान के जरिए अपने गृह नगर रोसारियो पहुंचे. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनका स्वागत करने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी से मुलाकात नहीं की. बाद में मेसी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि इस हार का दर्द बहुत बड़ा है और इसे भरने में समय लगेगा. उन्होंने अर्जेंटीना के प्रशंसकों का समर्थन और टीम के संघर्ष के लिए आभार जताया. मेसी अपनी पत्नी एंटोनेला रोक्कुज्जो और तीन बच्चों के साथ घर लौटे, जहां उनकी मुलाकात अपने पिता जॉर्ज मेसी से भी हुई, जिनका इलाज चल रहा है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST