India News(इंडिया न्यूज), India vs South Africa 1st ODI 2023: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहले मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। मुकाबला आज जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 27.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया।
05:38PM, 17-DEC-2023
भारत का दूसरा विकेट गिरा
111 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद श्रेयस अय्यर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों में 52 रन की पारी खेली।
05:37 PM, 17-DEC-2023
साई सुदर्शन जड़ा अर्धशतक
साई सुदर्शन ने अपने डेब्यू मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा।
04:50 PM, 17-DEC-2023
भारत का पहला विकेट गिरा
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा। वियान मुल्डर की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ lbw आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर आउट हुए।
04:30 PM, 17-DEC-2023
भारत की बल्लेबाजी शुरु
भारत की बल्लेबाजी शुरु हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं।
04:20 PM, 17-DEC-2023
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने रखा 117 रन का लक्ष्य
टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुवात खराब रही। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर तीन रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा रीजा हेंड्रिक्स बीना खाता खोले अर्शदीप सिंह के शिकार हो गए। दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। रसी वान डर डुसेन भी बीना खाता खोले अर्शदीप सिंह के शिकार हो गए। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन एंडिले फेहलुकवायो ने बनाए, उन्होने 49 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। वहीं टोनी डी जोरजी ने 28 रन की पारी खेली। एडेन मार्करम ने 12 रन की पारी खेली। तबरेज शम्सी ने नाबाद 11 रन बनाए। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी दहाई का आकड़ी नहीं छू सका।
अर्शदीप सिंह ने किया कमाल
भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो भारत के गेंदबाजों ने आज शानदार प्रर्दशन किया। मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रर्दशन करते हुए 37 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया। वहीं आवेश खान ने 4 विकेट शटके। कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किया।
03:47 PM, 17-DEC-2023
दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा
101 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा। अर्शदीप सिंह ने एंडिले फहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। एंडिले 33 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप का यह इस मैच में पांचवां विकेट रहा।
03:05 PM, 17-DEC-2023
दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा
73 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा। आवेश खान ने केशव महाराज को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। महाराज चार रन बना सके।
02:46 PM, 17-DEC-2023
दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा
58 के स्कोर पर अफ्रीका को सातवां झटका लगा। आवेश खान ने डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके।
02:25 PM, 17-DEC-2023
दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा
52 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके हैं। वहीं, आवेश खान को एक विकेट मिला है। अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स और रसी वान डर डुसेन को पवेलियन भेजा था। वह हैट्रिक से चूक गए थे। इसके बाद आठवें ओवर में अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड किया।
01:45 PM, 17-DEC-2023
अर्शदीप ने लिए दो गेंद पर दो विकेट लिए
दूसरे ओवर में तीन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दो बड़े झटके लगे। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। ओवर की आखिरी गेंद पर मार्करम ने डिफेंस की कोशिश की। गेंद उनके पैर पर तो लगी, लेकिन ऊंचाई मसला बना। फिलहाल कप्तान मार्करम और डी जॉर्जी क्रीज पर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रसी वान डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, तबरेज शम्सी।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
यह भी पढें:
IPL 2024: आखिर क्यों टूटा सूर्यकुमार यादव ‘दिल’? जानिए ‘मिस्टर 360’ के ट्वीट की पूरी कहानी
IPL 2024: कप्तान बदलने के बाद गुस्सा है मुंबई इंडियंस के फैंस, लगाई जर्सी में आग; देखें वायरल वीडियो
IPL 2024: क्या किसी दूसरी आईपीएल टीम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं रोहित शर्मा? जानिए पूरी कहानी