Logan Paul Wedding Cost: अमेरिका के WWE स्टार लोगन पॉल इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में लोगन पॉल ने अपनी शादी में किए गए खर्चों को लेकर बातचीत की. लोगन पॉल ने बताया कि उनकी शादी में सिर्फ फूलों पर ही करीब 4 लाख डॉलर यानी लगभग 3.3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. लोगन पॉल ने इटली के लेक कोमो में नीना एगडल के साथ ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी रचाई थी, जिसमें उन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया था. बता दें कि इस शादी में सारी व्यवस्था लोगन पॉल के पॉडकास्ट ‘इम्पल्सिव’ के को-होस्ट माइक मजलाक ने कराई थी. लोगन पॉल और नीनी एगडल की शादी बेहद शानदार तरीके से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब लोगन पॉल ने खुद अपनी शादी में किए गए खर्चों का ब्योरा दिया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.
लोगन पॉल ने शादी पर खर्च किए 40 लाख डॉलर
अमेरिका के WWE रेसलर लोगन पॉल एक सफल यूट्यूबर भी हैं. उन्होंने पिछले साल अगस्त में नीना एगडल के साथ शादी रचाई थी. लोगन पॉल ने मिकली के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए बताया कि उनकी शादी में सिर्फ फूलों पर ही 4 लाख डॉलर खर्च किए. हालांकि इसका बजट 5 लाख डॉलर था, लेकिन पॉल ने कम करके 4 लाख डॉलर कर दिया था. लोगन पॉल ने आगे बताया कि जिस मेहराब (आर्च) पर वो उनकी वाइफ नीना एगडल खड़ी थीं, उस पर 50 हजार डॉलर खर्च हुए थे. लोगन पॉल ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको अपनी कीमत के हिसाब से ही चीज मिलती है. लेक कोमो के वेडिंग प्लानर बहुत अच्छे हैं.’ पाल ने कहा, ‘मुझे पता था कि मैं इस पर 40 लाख डॉलर खर्च कर रहा हूं, इसलिए ये मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन तीन दिन होने ही चाहिए थे और ऐसा ही हुआ.
Logan Paul reveals he spent $4,000,000 on his wedding and doesn’t regret it at all
”The flowers cost us around $400K, and I cut it down from like $500K. The arch for where we were standing was like $50,000”
”I think you get what you paid for. The Lake Como wedding planners… pic.twitter.com/Z5bPFuS50n
— Mikli (@CryptoMikli) March 2, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स के गजब रिएक्शन
लोगन पॉल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि लोगन पॉल के पास 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा हैं. यूजर ने लिखा कि पॉल का अपनी शादी पर इतना खर्चा करना बेकार है, लेकिन वो इसे अफॉर्ड कर सकता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि शादी पर इतना ज्यादा खर्च करना बड़ी बात है, लेकिन वो इससे खुश है, तो यही मायने रखता है. इसके अलावा अन्य कुछ लोगों का कहना है कि लोगन पॉल अपनी शादी के खर्चों का बजट बताकर दिखावा कर रहे हैं. हालांकि बहुत से लोग उनको सपोर्ट भी कर रहे हैं. बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगन पॉल की नेटवर्थ 115 मिलियन डॉलर के आसपास है.
पॉल ने किससे रचाई शादी?
लोगन पॉल ने पिछले साल नीना एगडल से शादी रचाई. उन दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में न्यूयॉर्क में एक प्रोग्राम के दौरान हुई थी. जुलाई 2023 में कपल ने लेक कोमो में सगाई की. फिर 2024 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. इसके बाद अगस्त 2025 में लोगन पॉल और नीना अडगल ने शादी रचाई.
बता दें कि लोगन पॉल एक रेसलर से पहले बड़े यूट्यूबर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फॉलोइंग है. लोगन पॉल के यूट्यूब चैनल पर 23 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी पॉल के 27 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया के जरिए लोगन पॉल की अच्छी कमाई होती है.