Lowest Score in IPL: आईपीएल इतिहास में कई ऐसे मुकाबले रहे हैं जहां टीमें बेहद कम स्कोर पर सिमट गईं और क्रिकेट फैंस को चौंका दिया. आंकड़ों के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स जैसी टीमें इस लिस्ट में शामिल हैं.
आईपीएल में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीमें.
Lowest Total In IPL: आईपीएल इतिहास में कई ऐसे मुकाबले रहे हैं जहां टीमें बेहद कम स्कोर पर सिमट गईं और क्रिकेट फैंस को चौंका दिया. आंकड़ों के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स जैसी टीमें इस लिस्ट में शामिल हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस लिस्ट में 1 बार है तो वहीं, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम इस लिस्ट में 2-2 बार है. हाल में राजस्थान रॉयल्स की टीम 15000 करोड़ रूपए में बिकी तो वही, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 16500 करोड़ रुपए में बिकी.
सबसे कम स्कोर में पहला नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आता है, जब 23 अप्रैल 2017 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इडेन गार्डेंस में टीम केवल 49 रन पर ऑलआउट हो गई. यह आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित लो-स्कोरिंग मैचों में से एक है, जहां आरसीबी की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी. इस मैच के बाद आरसीबी की दुनिया भर में खूब किरकिरी हुई थी. ट्रॉफी नहीं जीतने के कारण भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.
इसी तरह राजस्थान रॉयल्स ने भी दो बार बेहद कम स्कोर बनाए. 18 अप्रैल 2009 को केपटाउन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम सिर्फ 58 रन बना सकी. वहीं 14 मई 2023 को जयपुर में भी आरसीबी के खिलाफ 59 रन पर सिमट गई, जो टीम के लिए एक और शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया. 24 मार्च को राजस्थान की टीम आईपीएल की दूसरी सबसे महंदी टीम बन गई है. इसे अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने कुल 15000 करोड़ में खरीदा है.
इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स प्रदर्शन भी इन मामलों में कमजोर रहा है. 6 मई 2017 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स में टीम 66 रन पर ढेर हो गई. वहीं 30 अप्रैल 2017 को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में में 67 रन ही बना सकी. आईपीएल में जहां बड़े स्कोर और विस्फोटक बल्लेबाजी की चर्चा होती है, वहीं ऐसे लो-स्कोरिंग मुकाबले भी टूर्नामेंट को रोमांचक बनाते हैं और यह दिखाते हैं कि क्रिकेट में कुछ भी संभव है.
China University: अब पढ़ाई के साथ रोमांस करना भी हुआ जरूरी! चीनी सरकार की नई…
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट…
SVAMITVA Yojana Card: SVAMITVA योजना पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है. इसके…
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…
Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…
Gas Cylinder Update: सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल…