Gas Cylinder Update: सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा उपलब्ध है, वहां LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है. जानिए क्या है नया नियम.
सरकारी आदेश जारी, घर में PNG होने पर LPG सप्लाई बंद
Gas Cylinder Update: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से एलपीजी की आपूर्ति में बढ़ती कमी के बीच, केंद्र ने मंगलवार को प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण (पाइपलाइन और अन्य सुविधाओं के बिछाने, निर्माण, संचालन और विस्तार के माध्यम से) आदेश, 2026 को अधिसूचित किया है. इसका उद्देश्य देश भर में पाइपलाइन संरचना विकास में तेजी लाना और घरों और उद्योगों को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है.
सरकार ने यह निर्धारित किया है कि कंपनियों को निश्चित अवधि में कनेक्शन उपलब्ध कराना होगा. जो जानबूझ कर पीएनजी कनेक्शन नहीं ले रहे हैं या लेंगे, उनकी एलपीजी सप्लाई बाधित हो सकती है. इस बारे में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है, जो सरकार को महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक शक्तियां प्रदान करता है.नए ढांचे के तहत, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) या केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाओं को एक समान नियामक संरचना के अंतर्गत सार्वजनिक, निजी और आवासीय क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने, संचालित करने, रखरखाव करने और विस्तार करने की अनुमति होगी.
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नए ढांचे के तहत अब पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए एक समय-सीमा निर्धारित की गई है. इसका उद्देश्य सेवा मानकों में सुधार करना और उन क्षेत्रों में एलपीजी से पीएनजी की ओर क्रमिक बदलाव को सुगम बनाना है जहां पाइपलाइन बुनियादी ढांचा पहले से मौजूद है
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जहां पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है, वहां रहने वाले लोगों को तय अवधि में पीएनजी कनेक्शन लेना जरूरी है. यदि उन्होंने तीन महीनों के भीतर पाइप्ड गैस कनेक्शन नहीं लिया, तो उनके घर एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाने वाला दूसरा वनडे…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…
IND vs WI 2nd ODI Predicted Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे…
Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…
Mohit Sharma: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा फैसला लेते हुए…
Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…