होम / Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction लखनऊ सुपरजाएंट्स ने केएल राहुल को बनाया कप्तान

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction लखनऊ सुपरजाएंट्स ने केएल राहुल को बनाया कप्तान

Sameer Saini • LAST UPDATED : February 12, 2022, 3:43 pm IST

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction

इंडिया न्यूज़, लखनऊ

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 15वे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2022 Auction) बेंगलुरु में चल रही है। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी अगले कुछ सालों के लिए अपनी टीमें तैयार कर रही हैं। इस बार की नीलामी में 2 नई टीमों की एंट्री हुई है। इनमें से एक है लखनऊ की फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants), जिसने नीलामी में खरीदारी की शुरुआत कर दी है और अपने पहले खिलाड़ी को खरीद लिया है।

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction

लखनऊ की फ्रेंचाइजी को संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka)  के RPSG ग्रुप (RPSG Group) ने 7090 करोड़ रुपए में खरीदा है, जिसके साथ ही IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है। RPSG ग्रुप ने इससे पहले 2016 और 2017 में दो सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (Rising Pune Super Giants) फ्रेंचाइजी चलाई थी।

केएल राहुल होंगे लखनऊ के कप्तान

फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के नाम से अपनी टीम उतार रही है और नीलामी से पहले टीम ने 3 खिलाड़ियों को साइन किया था। बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन से पहले दोनों नई फ्रेंचाइजियों को 3-3 खिलाड़ियों को साइन करने का मौका दिया था। इस नियम के तहत लखनऊ ने केएल राहुल (KL Rahul) को 17 करोड़, मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को 9.2 करोड़ और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को 4 करोड़ रुपए में साइन किया था। केएल राहुल को लखनऊ की टीम का कप्तान बनाया है।

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction

धवन के लिए भिड़ी पंजाब और दिल्ली की टीमें

इस ऑक्शन की पहली की बोली शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पर लगाईं गई। जिसमें धवन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद 8 करोड़ 25 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली और पंजाब की टीमें आपस भी भिड़ी, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। इससे पहले शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम में थे। दिल्ली ने उन्हें इस मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया था और अब वें उन्हें दोबारा नहीं खरीद सके।

IPL 2022 Player Auction

Also Read : Shikhar Dhawan Sold To PBKS 8 करोड़ 25 लाख में पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को खरीदा

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahindra Bolero Neo Price: 10 लाख में मिल रही शानदार डील गाड़ी, डिजाइन, पाॅवर और लुक्स सबसे जबरदस्त-Indianews
Shani Sade Sati: मीन राशि के जातकों जल्द मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति, जानिए कब आएगा ये समय-Indianews
PM Modi On Terrorists: ‘पिछली सरकारों ने पाकिस्तान को भेजे डोजियर, हमने आतंकियों को उनके…,’ पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला -India News
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर बन रहा दुर्लभ इंद्र योग, प्राप्त होगा अक्षय फल-Indianews
Maruti Suzuki ने Swift 2024 के लिए बुकिंग की शुरु, जानें कब तक होगी लॉन्‍च-Indianews
PBKS vs CSK: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब ने रौंदा, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों बिखेरा जलवा -India News
Redmi के 3 सबसे गजब फोन की कीमत हुई कम, खरीदने के लिए मची लूट, जानें पूरा डिटेल्स-Indianews
ADVERTISEMENT