<
Categories: खेल

नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने आखिर क्यों की आत्महत्या?

महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) से दिल दहला देने वाली घटना सामने (Heart Breaking Incident) आई है. जहां, एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी (National Kabaddi Player) ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है.

Nagpur National Kabaddi Player Suicide Case: महाराष्ट्र के नागपुर से बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी ने आत्महत्या कर ली है. इस पूरी घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. 

आखिर क्या है पूरी घटना?

पीड़िता, जो राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं, न सिर्फ अपने वैवाहिक जीवन में तनाव और निराशा की वजह से यह कदम उठाया है. पुलिस रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने यह बड़ा कदम इसलिए उठाया है क्योंकि, उनके पति ने शादी के समय उनसे सरकारी नौकरी के साथ-साथ  खेल कोटे में नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन वे यह वादा पूरा नहीं कर सके. 

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?

पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. हांलाकि, पीड़िता के परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरी के वादे को लेकर दोनों पति और पत्नी में कई लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस ने आगे कहा कि फिलहाल, जांच में अब तक यह सामने आया है कि पीड़िता अपनी खेल प्रतिभा को करियर में बदलने के लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई थी और नौकरी का वादा पूरा नहीं होने से वह गहरे  (Depression) में चली गई थी.

पुलिस ने पति के खिलाफ केस किया दर्ज

पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. यह घटना दर्शाती है कि समाज में खेल प्रतिभाओं के दबाव को उजागर करती है, जब उन्हें सही तरीके से पूरा सम्मान नहीं मिल पाता है. एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी का इस तरह से हताश होना, देश में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की कमी के बोझ जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर ध्यान को पूरी तरह से आकर्षित भी करता है. 

अगर आपको किसी भी तरह के आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं तो नीचे दिए इन नंबरों पर संपर्क करके आप खुद के साथ-साथ अपने दोस्त, परिजन की बेहद मदद कर सकते हैं. 

आत्महत्या से बचने के लिए हेल्पनाइन नंबर:

1. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 1800-599-0019

यह 24 घंटे की हेल्पलाइन है, जहां आप कभी भी कॉल कर सकते हैं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में बातचीत कर सकते हैं. 

2. सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन: 9152987821

यह नंबर आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे लोगों के लिए खास रूप से बनाया गया है, यहां प्रशिक्षित काउंसलर आपकी बात सुनेंगे और साथ ही आपकी मदद भी करेंगे.

3. मनोदर्पण हेल्पलाइन (स्कूल और कॉलेज के लिए): 8448443532

यह हेल्पलाइन छात्रों के लिए है, जहां वे तनाव, अवसाद, और आत्महत्या के विचारों के बारे में बात करके आपकी सहायता करेंगे. 

4. आयुष्मान हेल्पलाइन: 14546

यह भी एक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन है, जहां मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए आपको बेहद ही आसानी से सहायता मिलेगी.

5. चाइल्डलाइन इंडिया: 1098

यह नंबर बच्चों और किशोरों के लिए है, जहां वे अपनी समस्याओं के लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं.

इन नंबरों को हमेशा अपने पास रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करें. आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे हैं, तो कृपया किसी विश्वसनीय व्यक्ति या इन हेल्पलाइनों से संपर्क करने में अपनी मदद ज़रूर लें. 

Darshna Deep

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST