MS Dhoni Wife Sakshi: बीते गुरुवार को टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हरा दिया और चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया. इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे. तभी साक्षी धोनी ने ऐसा फनी रिएक्शन दिया कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एमएस धोनी उन्हें हंसते हुए समझाते दिखे. अब धोनी के इंटरव्यू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी पत्नी गृहमंत्री हैं. पढ़ें पूरी खबर.
पत्नी साक्षी को लेकर धोनी ने क्या कहा?
महेंद्र सिंह धोनी ने यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स से बातचीत करते हुए कहा, ‘आप प्रधानमंत्री हो सकते हैं, लेकिन घर में गृहमंत्री, प्रधानमंत्री से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है. क्योंकि घर में शांत और सकारात्मक माहौल बनाने का काम वहीं करता है. मैं पूरी दुनिया से लड़ सकता हूं, मैं हजारों तरह के तनावों का सामना कर सकता हूं. लेकिन मुझे अपनी पत्नी का साथ चाहिए.’ पत्नी के प्रति धोनी का ये प्रेम देख दर्शक प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
MS Dhoni 🎙️
I can fight with the whole world , I can deal with the thousand stress…
But I need my wife on my side. ❤️#MSDhoni pic.twitter.com/1mOTIae8o9— Yash MSdian ™️ 🦁 (@itzyash07) March 7, 2026
क्या बोले नेटिजंस?
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने कहा कि सत्य है, लगता है माही भाई पत्नी से डरते हैं. दूसरे यूजर ने बोला, ‘इसीलिए हम धोनी का सम्मान करते हैं. मैदान पर आक्रामक, घर पर कोमल.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘धोनी का भविष्य उज्ज्वल है. धोनी की विरासत क्रिकेट से कहीं बढ़कर है. उनका जीवन सफर हर क्षेत्र में हर किसी को प्रेरित करता है.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं.
This is why we respect Dhoni — fierce on the field, tender at home.❤️
— LUCK7773 (@Luck_7773) March 7, 2026