MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. इसी दौरान धोनी ने अपनी पत्नी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ
MS Dhoni Wife Sakshi: बीते गुरुवार को टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हरा दिया और चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया. इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे. तभी साक्षी धोनी ने ऐसा फनी रिएक्शन दिया कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एमएस धोनी उन्हें हंसते हुए समझाते दिखे. अब धोनी के इंटरव्यू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी पत्नी गृहमंत्री हैं. पढ़ें पूरी खबर.
महेंद्र सिंह धोनी ने यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स से बातचीत करते हुए कहा, ‘आप प्रधानमंत्री हो सकते हैं, लेकिन घर में गृहमंत्री, प्रधानमंत्री से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है. क्योंकि घर में शांत और सकारात्मक माहौल बनाने का काम वहीं करता है. मैं पूरी दुनिया से लड़ सकता हूं, मैं हजारों तरह के तनावों का सामना कर सकता हूं. लेकिन मुझे अपनी पत्नी का साथ चाहिए.’ पत्नी के प्रति धोनी का ये प्रेम देख दर्शक प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने कहा कि सत्य है, लगता है माही भाई पत्नी से डरते हैं. दूसरे यूजर ने बोला, ‘इसीलिए हम धोनी का सम्मान करते हैं. मैदान पर आक्रामक, घर पर कोमल.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘धोनी का भविष्य उज्ज्वल है. धोनी की विरासत क्रिकेट से कहीं बढ़कर है. उनका जीवन सफर हर क्षेत्र में हर किसी को प्रेरित करता है.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं.
Saba Ibrahim Monthly Income: मशहूर यूट्यूबर और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही लग्जरी वस्तु वायरल हो रही है, जिसके…
LPG बढ़ती कीमतों के बीच IIT बॉम्बे ने गिरे पत्तों को ईंधन में बदलकर मिसाल…
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती 2026 का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक…
Himachal Gold Price Today: हिमाचल प्रदेश सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है.…
Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द…