इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही लग्जरी वस्तु वायरल हो रही है, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लग्जरी ब्रांड गुच्ची ने एक डायपर लॉन्च किया है. इसमें 7 डायपर पैकेट की कीमत 50,000 रुपये बताई जा रही है.
Gucci ने लॉन्च किया है 50,000 रुपये का डायपर
Gucci 50,000 Diaper: आपने लाखों की साड़ी और करोड़ों की गाड़ी के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही लग्जरी वस्तु वायरल हो रही है, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लग्जरी ब्रांड गुच्ची ने एक डायपर लॉन्च किया है. इसमें 7 डायपर पैकेट की कीमत 50,000 रुपये बताई जा रही है. आइये जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है.
यह मीम मूल रूप से एक फोटोशॉप्ड इमेज से शुरू हुआ, जिसमें गुच्ची लोगो वाला डायपर पैकेट दिखाया गया है. पैकेट पर साफ लिखा है – “Gucci Baby Diaper” और कीमत 42,000 से 50,000 रुपये तक. लोग इस पोस्ट और वीडियो शेयर करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं कि अमीरों का बच्चा भी लक्जरी में! या मिडिल क्लास का डायपर 50 पैसे का, गुच्ची का 50 हजार का! इस वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट्स किया है.
लेकिन सच्चाई यह है कि गुच्ची ऐसा कोई डायपर नहीं बेचता! मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरी तरह फर्जी और एडिटेड इमेज है. गुच्ची की ऑफिशियल वेबसाइट या किसी अधिकृत स्टोर पर बेबी डायपर प्रोडक्ट उपलब्ध नहीं है. मीम की शुरुआत शायद किसी यूजर ने मजाक में की थी, जो अब दुनिया भर में वायरल हो चुका है. फैक्ट-चेक में पाया गया कि मूल इमेज एक साधारण डायपर पैकेट की थी, जिस पर गुच्ची का लोगो जोड़ा गया था. इंटरनेट के जमाने में इस तरह की अफवाह उड़ना आम है, इसलिए इसलिए बिना फैक्ट चेक किये किसी अफवाह पर विश्वास न करें.
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…
Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…
Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…