Live
Search
Home > क्रिकेट > शेयर बाजार की तरह गिरा क्रिकेटर का करियर… कभी 11 करोड़ की लगी थी बोली, आज 75 लाख में खेलने पर मजबूर

शेयर बाजार की तरह गिरा क्रिकेटर का करियर… कभी 11 करोड़ की लगी थी बोली, आज 75 लाख में खेलने पर मजबूर

Manish Pandey IPL Career: मनीष पांडे आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह कारनामा किया था. उस समय पर मनीष पांडे की तुलना विराट कोहली से की जाती थी, लेकिन समय के साथ-साथ ये स्टार क्रिकेटर गुमनामी में खो गया.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 24, 2026 11:37:25 IST

Mobile Ads 1x1

Manish Pandey IPL Career: अक्सर कई ऐसे क्रिकेटर शुरुआत में बहुत ज्यादा नाम और शोहरत कमाते हैं, लेकिन फिर उनके करियर में अचानक डाउनफॉल आ जाता है. एक समय पर पृथ्वी शॉ को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है, लेकिन आज के समय में वह भारतीय टीम में भी नहीं है. इसी तरह भारतीय टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी है, जो अपने करियर की शुरुआत में विराट कोहली जैसे दिग्गजों को टक्कर देता था. हम बात कर रहे हैं भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) की. मनीष पांडे आईपीएल इतिहास में शतक लगाने पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. मनीष पांडे ने भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ 2008 में ही आईपीएल डेब्यू किया था. डेब्यू सीजन में मुंबई इंडियंस ने मनीष पांडे को 6 लाख रुपये में साइन किया था. इसके बाद साल 2009 में मनीष पांडे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हो गए, जहां पर उन्होंने पहला आईपीएल शतक लगाया. इसके बाद मनीष पांडे की आईपीएल सैलरी लगातार बढ़ती गई, लेकिन फिर आखिरी में शेयर मार्केट की तरह नीचे गिर गई.

11 करोड़ से 75 लाख पहुंची सैलरी

मनीष पांडे ने साल 2014 से लेकर 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल रहे. इस दौरान उनकी सैलरी 1.70 करोड़ रुपये रही. फिर आया साल 2018 का ऑक्शन, जिसमें मनीष पांडे पर बड़ी बोली लगाई गई. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 11 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. इसके बाद मनीष पांडे साल 2021 तक 11 करोड़ रुपये में ही सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े रहे. इसके बाद मनीष पांडे की आईपीएल सैलरी में गिरावट आई. साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मनीष पांडे पर 4.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन फिर अगले साल रिलीज कर दिया.

फिर साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मनीष पांडे पर 2.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा. इसके बाद साल 2024 में फिर कोलकाता नाइट राइडर्स में मनीष पांडे की वापसी हुई, जहां पर सिर्फ 50 लाख रुपये मिले. फिर 2025 में उनकी सैलरी बढ़ाकर 75 लाख कर दी गई. फिलहाल IPL 2026 में मनीष पांडे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं, जहां पर उनकी सैलरी 75 लाख रुपये है.

मनीष पांडे का आईपीएल करियर

मनीष पांडे साल 2008 के बाद से लेकर अभी तक आईपीएल खेलते आ रहे हैं. इस दौरान मनीष पांडे ने कई अलग-अलग टीमों के लिए मैच खेला. उनके आईपीएल करियर की बात करें, तो मनीष पांडे ने IPL में 174 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 162 पारियों में 3,942 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 22 अर्धशतक आए हैं.

मनीष पांडे का इंटरनेशनल करियर

मनीष पांडे ने भारतीय टी20 और वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया, लेकिन ज्यादा समय तक नीली जर्सी में टिक नहीं पाए. मनीष पांडे ने भारत के लिए 29 वनडे मुकाबले खेले, जिनमें 24 पारियों में 566 रन बनाए. इसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में मनीष पांडे ने 39 मैच खेले, जिस दौरान 33 पारियों में 709 रन बनाए. इनमें 3 अर्धशतक शामिल रहे.

MORE NEWS