भारत बनाम इंग्लैंड मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की जीत और मैच के रोमांचक पलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Manoj Tiwari Viral Video: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच एक जबरदस्त हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला, जिसने फैंस को आखिरी ओवर तक सीटों से बांधे रखा। रोमांच से भरपूर इस मैच में टीम इंडिया ने आखिरकार 7 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली. जहां पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला एकतरफा रहा, वहीं भारत-इंग्लैंड मैच ने असली सेमीफाइनल का रोमांच दिखाया. इसी मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की जीत और मैच के रोमांचक पलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
मनोज तिवारी का ये रिएक्शन इंग्लैंड के 22 साल के बल्लेबाज जैकब बेथल के रन आउट को लेेकर है. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर दो रन चुराने के प्रयास में जैकब बेथल रन आउट हो गए. जैसे ही बेथल रन आउट हुए टीवी पर मैच देख रहे मनोज तिवारी सोफे से कूद पड़े और वीडियो में कह रहे हैं “वेरी गुड।” वह आगे कहते हैं, “मैंने तो पहली ही बॉल पर कह दिया था कि हम जीतेंगे.” फिर वह कहते हैं, “देखो, बुमराह और हार्दिक ने आज मैच जिताया है.” फिर वो आगे गाते हुए नजर आते हैं जियो रे दुबे सौ-सौ साल. जियो रे दुबे जियो तू सौ साल जियो.”
हालांकि बेथल अगर अंत तक टिके रहते तो शायद परिणाम कुछ और होता. इंग्लैंड के 22 साल के बैट्समैन जैकब बेथेल ने T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली. 254 रन के टारगेट का पीछा करते हुए बेथेल ने आखिरी ओवर तक अपनी टीम को मैच में बनाए रखा. यह उनके T20 इंटरनेशनल करियर की पहली सेंचुरी थी, जो T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में आई. यह वर्ल्ड कप नॉकआउट में किसी भी बैट्समैन की सबसे बड़ी पारी है. बेथेल ने दो दिन पहले फिन एलन का बनाया रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद सेंचुरी बनाई थी.
254 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जैकब बेथेल ने सिर्फ 45 बॉल में 220 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से सेंचुरी पूरी की. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए. उन्होंने 19 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरी की, इस तरह हाफ सेंचुरी से सेंचुरी तक का सफर सिर्फ 26 बॉल में पूरा किया. यह T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में इंग्लैंड के किसी प्लेयर की सबसे लंबी पारी है. वह T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सेंचुरी बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. फिन एलन ने यह उपलब्धि पहले सेमीफाइनल में हासिल की.
यह T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी की सबसे तेज सेंचुरी है, और कुल मिलाकर दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. पहले सेमीफाइनल में फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी बनाई, जो T20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज सेंचुरी थी. बेथेल ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा. गेल ने 2016 में 47 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी. उन्होंने यह पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी.
Congress Star Campaigners List 2026: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की…
Saba Azad: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हॉस्पिटल में एडिमट हो गईं…
Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 28 मार्च 2026, शनिवार का दिन है. हिंदू…
High Protein Vegetarian Dinner: हाई-प्रोटीन वाले शाकाहारी भोजन, जिन्हें आप अपनी डाइट में आसानी से…
Ram Charan Birthday Celebration: आज 27 मार्च को साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपनी आगामी…
RCB vs SRH Bengaluru Weather Update: आरसीबी ने 17 साल के इंतजार के बाद पहली…