<
Categories: खेल

सचिन के करीबी विनोद कांबली, अर्जुन तेंदुलकर की शादी में नहीं थे आमंत्रित? फैंस में सवालों की झड़ी

Arjun Tendulkar’s Wedding: अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त विनोद कांबली की अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर फैंस में चर्चा छेड़ दी है कि वे क्यों नहीं आए हैं. आखिर इसका क्या कारण हो सकता है.

Arjun Tendulkar’s Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की 5 मार्च 2026 को शादी हुई. इस शादी की चर्चा काफी हो रही है. मुंबई में हुए इस भव्य और निजी शादी में क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक सवाल सबसे ज्यादा जो देखने को मिल रहा है, वो है क्या सचिन ने अपने बचपन के दोस्त विनोद कांबली को इन्वाइट किया है या नहीं. आखिर वो क्यों नहीं दिखे?

शादी उसी होटल में आयोजित जहां भारतीय टीम रुकी

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांडोक की शादी का समय बेहद खास रहा है. यह शादी उस समय हुई जब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने की तैयारी कर रही थी. भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर पूरी टीम के साथ इस समारोह में पहुंचे थे. इस शादी कि सबसे अच्छी बात यह रही कि शादी उसी होटल में आयोजित की गई थी जहां भारतीय टीम रुकी हुई थी. इसकी वजह से खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए इस खास मौके पर शामिल होना आसान हो गया.

कांबली की नहीं दिखने पर कई सवाल

इस शादी की वायरल तस्वीरों और वीडियो में विनोद कांबली कहीं नहीं दिख रहे हैं. अभी तक यह स्पष्ट भी नहीं है कि उन्हें आमंत्रण मिला था या नहीं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस के बीच कई सवाल को खड़े कर दिए हैं. सचिन और कांबली की दोस्ती विश्व विख्यात रही है, लेकिन हाल के सालों में दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से कम ही मुलाकातें देखने को मिली है.

अर्जुन तेंदुलकर की नई पारी

अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह साल निजी और पेशेवर दोनों तौर पर बहुत बड़ा है. अर्जुन के साथ सानिया चांडोक, जो मुंबई के एक प्रतिष्ठित बिजनेस घराने से हैं, के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. आगे अब अर्जुन IPL2026 की तैयारी में लगेंगे.

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST