<

मार्को यानसेन का जुड़वां भाई डेब्यू के लिए तैयार, पहली बार नेशनल टीम में मौका, नामीबिया के खिलाफ खेलेगा

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज मार्को यानसन के जुड़वां भाई डुआन यानसन को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है. डुआन नामीबिया दौरे पर साउथ अफ्रीका के लिए टी20 ट्राई सीरीज सीरीज में खेलते नजर आएंगे. इस सीरीज में नामीबिया और जिम्बाब्वे भी हिस्सा लेंगे.

Marco Jansen Twin Brother: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज मार्को यानसन के जुड़वां भाई डुआन यानसन को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है. 26 साल के डुआन को नामीबिया दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है. डुआन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मौका हासिल किया है. साउथ अफ्रीका इस दौरे पर नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ टी20 अंतरनेशनल ट्राई सीरीज सीरीज खेलेगा. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी.

इस दौरे के लिए स्पिन गेंदबाज ब्योर्न फोर्टुइन को साउथ अफ्रीकी टीम का कप्तान बनाया गया है. नियमित वनडे कप्तान तेम्बा बावुमा और टी20 कप्तान एडेन मार्करम को आराम दिया गया है. टीम में युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी शामिल हैं, जो साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उनके अलावा टोनी डी जोर्जी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जेसन स्मिथ और क्वेना मफाका जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है.

डुआन यानसन का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
नेशनल टीम में जगह बनाने से पहले डुआन यानसन ने घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभव हासिल किया है. उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास, 35 लिस्ट ए और 57 टी20 मुकाबले खेले हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 45 विकेट हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में वह 64 विकेट ले चुके हैं. डुआन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट दोनों में अर्धशतक लगाए हैं. यही वजह है कि उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर के तौर पर देखा जा रहा है.

अगस्त में होगी टी20 ट्राई सीरीज
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अनुसार, टी20 अंतरनेशनल ट्राई सीरीज सीरीज 28 अगस्त से 6 सितंबर तक विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेली जाएगी. इसमें साउथ अफ्रीका के साथ नामीबिया और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी. इसके बाद साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच तीन वनडे मुकाबले 9, 11 और 13 सितंबर को इसी मैदान पर खेले जाएंगे. यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय 50 ओवर की सीरीज होगी. डुआन को मोमेंटम मल्टीप्लाई टाइटन्स के लिए उनके शानदार घरेलू प्रदर्शन का इनाम मिला है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST