MCG Pitch Controversy: एशेज के चौथे टेस्ट में MCG की पिच पर ज्यादा घास छोड़ी गई, जिससे तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया. इसके चलते सिर्फ 2 दिनों में ही 36 विकेट गिर गए और मैच का रिजल्ट भी आ गया. अब इस पिच को लेकर विवाद शुरू हो गया है.
MCG Pitch Controversy: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला गया. यह टेस्ट सिर्फ 2 दिनों के अंदर खत्म हो गया. मेलबर्न की पिच पर तेज गेंदबाजों की काफी मदद मिल रही थी, जिसके चलते मैच के पहले दिन 20 विकेट और दूसरे दिन 16 विकेट गिर गए. ऐसे में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने इस MCG के पिच की आलोचना की. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन और भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरने के बाद पिच को लेकर तंज कसा.
दिग्गज खिलाड़ियों का कहना है कि जब भारत की पिचों पर स्पिनरों को ज्यादा विकेट मिलते हैं, तो भारतीय पिचों की जानबूझकर खूब आलोचना की जाती है. ऐसे में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के पिच भी आलोचना की जानी चाहिए. ऐसे में सिर्फ 2 दिनों के अंदर टेस्ट मैच खत्म होने पर इस पिच की आलोचना की जा रही है. बता दें कि चौथे टेस्ट में दोनों टीमों के बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखाई दिए. इंग्लैंड और ऑस्टेलियाई टीम का कोई भी बल्लेबाज ने 50 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक्स पर लिखा, ‘भारत में जब टेस्ट मैच के पहले दिन कई विकेट गिरते हैं, तो भारत को हमेशा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ता है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया को भी उसी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ेगा. न्याय सबके लिए समान होना चाहिए.’ वहीं, भारत के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘एमसीजी की पिच साधारण नजर आ रही है. यकीन नहीं होता कि 4 एशेज टेस्ट में से दो टेस्ट सिर्फ 2 दिन में खत्म हो गए. इतनी चर्चा के बावजूद चार एशेज टेस्ट सिर्फ 13 दिन में पूरे हो गए.’
दरअसल, MCG पिच पर 10 मिमी घास छोड़ने का फैसला लिया गया था, जिससे तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली. इससे पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की. एशेज सीरीज 2025-26 के 4 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जो सिर्फ 13 दिनों के खेल में खत्म हो गए.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी MCG के पिच की आलोचना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘यह पिच है या मजाक. इससे खेल का अपमान हो रहा है. खिलाड़ी और प्रसारक और सबसे महत्वपूर्ण प्रशंसकों के लिए 98 ओवरों में 26 विकेट गिरना अच्छी बात नहीं है.’ वहीं, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा, टेस्ट मैच के डेढ़ दिन में स्पिनरों ने एक भी ओवर नहीं किया. जरा सोचिए अगर उपमहाद्वीप में इतने लंबे समय तक तेज गेंदबाज एक भी ओवर न करें, तो क्या बवाल होगा.’
इतना ही नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी MCG के पिच की आलोचना की. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने भी कहा, ‘कम अवधि वाले मैच टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छे नहीं हैं और सीए भविष्य में पिच की तैयारी में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार करेगा. उन्होंने कहा, ‘एक प्रशंसक के तौर पर इसे देखना रोमांचक, दिलचस्प और आनंददायक था, लेकिन हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि टेस्ट मैच लंबी अवधि तक चलें. कल रात मुझे नींद नहीं आई.’
बता दें कि MCG की पिच पर क्यूरेटर ने इसमें करीब 10 मिलीमीटर घास छोड़ी, जो सामान्य से काफी ज्यादा है. पिछले साल इसी मैदान पर भारत के खिलाफ मैच में सिर्फ 7 मिलीमीटर घास थी, जो 5वें दिन तक रोमांचक रही. हालांकि इस टेस्ट मैच में ज्यादा घास छोड़ी गई, जिसके कारण गेंद लगातार सीम मूवमेंट करती रही. इससे बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई.
चौथे टेस्ट मैच में आखिरी पारी में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य मिला था. इंग्लिश टीम ने सिर्फ 32.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 46 गेंदों में सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 48 गेंदों में 37 रन और बेन डकेट ने 26 गेंदों में 34 रनों बनाए. इससे इंग्लैंड ने एशेज 2025-26 में अपना पहला टेस्ट जीता.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…