<

MI vs CSK Predicted Playing XI: क्या आज के मैच में रोहित शर्मा की होगी वापसी? देखों दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की टीम आज (23 अप्रैल) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल) के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए तैयार है. देखते हैं आज के मैच में रोहित शर्मा का फॉर्म कैसा रहता है?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा. मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स पर 99 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी. ​​

वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला मैच निराशाजनक रहा और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

मुंबई इंडियंस की परफॉर्मेंस

पिछले मैच में MI का प्रदर्शन शानदार था और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जबकि गुजरात की टीम मात्र 100 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस मैच में बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने आक्रामक स्ट्रोक प्ले का प्रदर्शन करते हुए 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, वहीं नमन धीर ने 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया था. गेंदबाजी में अश्वनी कुमार ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं एएम ग़ज़नफ़र और मिशेल सेंटनर ने दो-दो विकेट लिए थे.

CSK की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला मैच काफी निराशाजनक रहा और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया, जबकि जवाब में चेन्नई केवल 184 रन ही बना सकी थी.

CSK के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे, लेकिन मैथ्यू शॉर्ट ने संयमित 34 रन बनाकर पारी को संभाला और आयुष म्हात्रे ने भी 30 रन जोड़े थे. वहीं गेंदबाजों में अंशुल कंबोज ने तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं जेमी ओवरटन ने भी तीन विकेट लेकर ठोस प्रभाव डाला.

मैच की जानकारी

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच 23 अप्रैल 2026, गुरुवार, शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), मैच शुरू होगा. यह मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जायेगा. इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीम जियो हॉटस्टार पर होगा.

संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस

क्यू डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, एसए यादव, तिलक वर्मा, एचएच पंड्या (सी), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, जे जे बुमरा, अल्लाह मोहम्मद

बेंच : रॉबिन मिंजक, आरडी रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सी बॉश, राजंगद बावा, डब्ल्यूजी जैक्स, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, डीएल चाहर, आरएस शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, एम मार्कंडे, मोहम्मद इज़हार, कृष भगत

चेन्नई सुपर किंग्स

एसवी सैमसन (विकेटकीपर), आरडी गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, एमडब्ल्यू शॉर्ट, एसएन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, एस दुबे, जे ओवरटन, ए कंबोज, मुकेश चौधरी, नूर अहमद

बेंच : एमएस धोनी, कार्तिक शर्मा, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, प्रशांत वीर, अमन हाकिम खान, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, एजे होसेन, केके अहमद, जैक फॉल्केस, आरडी चाहर, एमजे हेनरी, एसएच जॉनसन

पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इसकी छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के कारण गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाज आत्मविश्वास के साथ शॉट खेल पाते हैं. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, परिस्थितियां बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल होती जाती हैं. पिछले मैच में भी बल्लेबाजों का दबदबा रहा और दोनों टीमों ने 190 से अधिक रन बनाए. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 181 है.

Disclaimer- यह लेख केवल निःशुल्क फैंटेसी प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी के लिए है. क्रिकट्रैकर किसी भी प्रकार की सशुल्क प्रतियोगिताओं को बढ़ावा नहीं देता है और न ही उनमें सहयोग प्रदान करता है, और यह भारत सरकार के गेमिंग विनियमन विधेयक, 2025 का पूर्णतः अनुपालन करता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST