होम / MI VS DC: मुंबई को मिली सीजन की पहली जीत, गेराल्ड कोएत्जी ने झटके 4 विकेट

MI VS DC: मुंबई को मिली सीजन की पहली जीत, गेराल्ड कोएत्जी ने झटके 4 विकेट

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : April 7, 2024, 8:23 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), IPL 224, MI VS DC: मुंबई इंडियंस ने सीजन का पहला मुकाबला जीत लिया है। आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी।

मुंबई की शुरुवात बेहद शानदार

टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुवात बेहद शानदार रही। 80 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। रोहित 27 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए। इशान किशन 42 रन बना कर आउट हो गए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन की पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा वर्मा सिर्फ 6 रन बना सके। वहीं सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए।

Rohit से मिले Ganguly, मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya को लेकर बोली यह बात

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्त्जे ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद एक विकेट अपने नाम कर सके।

अंतिम ओवर में बने 32 रन

आखिरी ओवर में मुंबई के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन जड़ दिए। यह इस सिजन का सबसे महंगा ओवर रहा। एनरिक नॉर्त्जे की गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में 4 छक्के और 2 चौके लगाए।

दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली शानदार पारी

234 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुवात कुछ खास नहीं रही। 22 रन के स्कोर पर दिल्ली का पहला विकेट गिरा। डेविड वॉर्नर 10 रन बनाकर आउट हो गए। पृथ्वी शॉ ने 66 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 71 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 का आकड़ा नहीं छू सका।

गेराल्ड कोएत्जी ने झटके 4 विकेट

मुंबई की गेंदबाजी की बात करें तो गेराल्ड कोएत्जी ने 4 विकेट अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह 2 विकेट अपने नाम किया। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 1 विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL के टिकट के चक्कर में बेंगलुरु के व्यक्ति को लगा 3 लाख का चूना, मामला जान उड़ जाएंगे होश-Indianews
MS Dhoni: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखें धोनी,वीडियो वायरल-Indianews
Salman Khan के पिता सलीम खान ने विवादों और अदालती मामलों के दौरान बेटे के बचाव पर दिया रिएक्शन, कही यह बात -Indianews
स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करें…,गर्मी की लहर के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश
भारी सुरझा के बीच Salman Khan ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट, अमिताभ बच्चन समेत Aishwarya Rai ने स्याही लगी उंगली की फ्लॉन्ट -Indianews
iPhone 16 आईफोन 15 से कितना होगा अलग? यहां जानिए
फ्रिजी और दोमुंहे बालों से हो गए हैं परेशान, ये सफेद चीज दिलाएगी राहत
ADVERTISEMENT