237
नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि न्यूजीलैंड को निर्णायक मैच में निराशा हाथ लगी. न्यूजीलैंड के सामने 255 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. फाइनल हार के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर नाराज दिखे.
मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है. उन्होंने कहा, “हम इस टूर्नामेंट में यहां तक पहुंचे, यह अपने आप में बड़ी बात है. पूरे टूर्नामेंट में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर बार खिलाड़ियों ने लड़ने का जज्बा दिखाया.”
हम बेहतरीन टीम के खिलाफ खेलें
सैंटनर ने भारत की तारीफ करते हुए कहा, “आज हम एक बेहतरीन टीम के खिलाफ खेले और उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली. स्टेडियम में चारों तरफ भारतीय फैंस का समुद्र नजर आ रहा था. साफ था कि भारत घरेलू टीम के तौर पर खेल रहा था और उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा था.”
सूर्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया
उन्होंने आगे कहा कि घरेलू विश्व कप में खेलना काफी दबाव भरा होता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. सैंटनर के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में अच्छा योगदान दिया और खासकर सुपर-8 और सेमीफाइनल में टीम ने दमदार लड़ाई दिखाई. हालांकि फाइनल में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूती एक बार फिर साबित की.