<

‘हमारे खिलाड़ी कोमा में…’ WC से बाहर होने के बाद टूट गए थे बांग्लादेशी प्लेयर्स? सीनियर कोच ने बताया पूरा सच

सीनियर कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने आसिफ नजरुल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद खिलाड़ी ‘मानसिक कोमा’ जैसी स्थिति में थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के हटने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. टीम के सीनियर सहायक कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर “साफ-साफ झूठ” बोलने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में खेले जाने वाले मुकाबलों को लेकर सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था. इसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया. यह पहली बार था जब बांग्लादेश मेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहा.
विवाद तब और बढ़ गया जब सलाहुद्दीन ने कहा कि नजरुल ने फैसले को लेकर अलग-अलग बयान दिए. पहले उन्होंने इसे सरकार का निर्णय बताया, लेकिन बाद में कहा कि यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों की सामूहिक सहमति से लिया गया था. कोच के मुताबिक इस तरह के बदलते बयान ने भ्रम और नाराजगी पैदा की.

5 दिन तक कोमा में रहे खिलाड़ी

सलाहुद्दीन ने खास तौर पर खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में खेलने का सपना टूटने से कई खिलाड़ी गहरे सदमे में चले गए. कुछ खिलाड़ियों की मानसिक हालत इतनी खराब हो गई कि वे 5 दिन तक मानसिक कोमा जैसी स्थिति में दिखाई दिए. उनके अनुसार, इस फैसले ने युवा खिलाड़ियों के करियर और आत्मविश्वास पर गंभीर असर डाला है.

बांग्लादेश ने क्या मांग की थी

इस पूरे घटनाक्रम ने बांग्लादेश में क्रिकेट और राजनीति के संबंधों पर बहस छेड़ दी है. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस फैसले को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था और खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता दी गई थी या नहीं. बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने ये मांग रखी थी कि उन्हें वह भारत में खेलने के लिए सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं ऐसे में उनके सभी मैच श्रीलंका में कराए जाए. इस रिक्वेस्ट को आईसीसी ने रिजेक्ट कर दिया था. जिसके बाद बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप से खुद को बाहर रखने का फैसला किया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST