<
Categories: खेल

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा! 13 साल का करियर को किया खत्म, शेयर किया भावुक वीडियो

Mohammed Shami Test Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया है. उन्होंने अपने 13 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है. शमी ने शुक्रवार (6 नवंबर) को एक भावुक वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी.

Mohammed Shami Test Retirement: 36 साल के भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. शमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर अपने 13 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कहा दिया है. मोहम्मद शमी अब कभी भारत के लिए सफेद जर्सी में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था.

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. अब 6 नवंबर 2026 को उन्होंने अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया. हालांकि वह अभी भी व्हाइट बॉल फॉर्मेट में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे.

मोहम्मद शमी ने शेयर किया भावुक वीडियो

36 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन इससे जुड़ी यादों को कभी नहीं. जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तो मेरे मन में सिर्फ एक ही सपना था. अपने देश के लिए कुछ करना. तब से लेकर आज तक, हर एक विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है. टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है.’

मोहम्मद शमी ने अपने उनके करियर में साथ देने के लिए तमाम साथियों का भी शुक्रिया कहा. उन्होंने आगे लिखा, ‘आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं. इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीम मेट, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में मेरा साथ दिया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा.’

मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर

करियर की बात करें, तो मोहम्मद शमी भारत के सबसे खूंखार तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उनका टेस्ट करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने साल 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने भारत के लिए कुल 64 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 229 विकेट चटकाए, जिसमें 6 बार 5 विकेट हॉल लिया. उनका पारी में बेस्ट प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2018 में पर्थ में आया था. उस मैच की एक पारी में शमी ने 56 रन देकर 6 विकेट लिए थे. इतना ही नहीं, मोहम्मद शमी टेस्ट में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें भारतीय तेज गेंदबाज हैं.

मोहम्मद शमी ने टेस्ट में भारत के लिए गेंद के अलावा बल्ले से भी कई बार अहम योगदान किया. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 750 रन दर्ज हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में लॉर्ड्स टेस्ट में शमी ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हृदय की बीमारी से परेशान था भक्त, ऑपरेशन सफल हुआ तो सांवलिया सेठ को चढ़ा दिया सोने का दिल

Sanwalia Seth Temple: राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में जालोर निवासी एक श्रद्धालु ने…

Last Updated: November 6, 2026 23:21:53 IST

दिल्ली के कार शोरूम में भीषण आग, धू-धू कर जलीं कई गाड़ियां, सड़क पर जमा हुई लोगों की भीड़

Delhi car showroom fire: दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शुक्रवार शाम एक कार शोरूम…

Last Updated: November 6, 2026 23:11:44 IST

Matrubhoomi release date: सलमान खान ने खोले ‘मातृभूमि’ के राज, सरकार के दबाव से लेकर फिल्म की कहानी तक पर तोड़ी चुप्पी

Matrubhoomi release date: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर…

Last Updated: November 6, 2026 22:28:41 IST

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की…

Last Updated: November 6, 2026 21:36:23 IST

मौत से पहले फेसबुक लाइव पर छलका निशा भगत का दर्द, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए वीडियो में क्या-क्या कहा

Tribal leader Nisha Bhagat: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की रांची में मौत से…

Last Updated: November 6, 2026 20:37:07 IST

MP: रात में खेत में प्रेमी से मिलने गई लड़की, लगा करंट, मौके पर ही हो गई मौत, फिर युवक ने भाई को…

Rewa News: बताया जा रहा है कि खेत में प्रवेश करने के लिए युवती ने…

Last Updated: November 6, 2026 20:29:05 IST