<

MP: रात में खेत में प्रेमी से मिलने गई लड़की, लगा करंट, मौके पर ही हो गई मौत, फिर युवक ने भाई को…

Rewa News: बताया जा रहा है कि खेत में प्रवेश करने के लिए युवती ने लोहे के तारों से बनी बाड़ पार करने की कोशिश की. इसी दौरान वह तारों में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई. बिजली का झटका इतना तेज था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई.

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां यहां रात के अंधेरे में प्रेमी से मिलने घर से निकली 19 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई. युवती पड़ोसी गांव के रहने वाले प्रेमी से मिलने खेत के पास पहुंची थी. इसी दौरान खेत में लगी लोहे के तारों की बाड़ पार करते समय वह करंट की चपेट में आ गई. पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती का पड़ोसी गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था. मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे युवक उससे मिलने गांव पहुंचा था.

दोनों ने युवती के घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत के पास मिलने की योजना बनाई थी. इसके बाद युवती भी परिवार को बिना बताए घर से निकलकर खेत की ओर पहुंच गई.

लोहे की बाड़ में दौड़ रहा था करंट

बताया जा रहा है कि खेत में प्रवेश करने के लिए युवती ने लोहे के तारों से बनी बाड़ पार करने की कोशिश की. इसी दौरान वह तारों में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई. बिजली का झटका इतना तेज था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, खेत के चारों ओर लोहे के कंटीले तारों की फेंसिंग की गई थी. आरोप है कि फसल और खेत की सुरक्षा के लिए इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था.

प्रेमी ने फोन कर भाई को दी मौत की सूचना

हादसे के बाद मौके पर मौजूद युवक घबरा गया. उसने किसी तरह युवती के भाई को फोन किया और घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. वहां युवती का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई.

खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर जवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जवा थाने के एएसआई अखिलेश्वर सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की.

खेत की बाड़ में करंट प्रवाहित किए जाने के मामले में खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की ओर से प्रेमी पर कोई आरोप लगाए जाने की स्थिति में उसकी भूमिका की भी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam
Tags: MP News

Recent Posts

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की…

Last Updated: November 6, 2026 21:36:23 IST

मौत से पहले फेसबुक लाइव पर छलका निशा भगत का दर्द, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए वीडियो में क्या-क्या कहा

Tribal leader Nisha Bhagat: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की रांची में मौत से…

Last Updated: November 6, 2026 20:37:07 IST

20 साल पुराने अपहरण केस में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, नैनी जेल से गैंग चलाने का था आरोप

Babloo Srivastava acquitted: अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को लखनऊ की सीबीआई अदालत ने करीब 20…

Last Updated: November 6, 2026 20:20:58 IST

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मचे बवाल के बीच वृंदावन में जुटे संत, संतों ने सनातन समाज को दिया ये संदेश

Dhirendra Shastri statement controversy: भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के…

Last Updated: November 6, 2026 20:11:11 IST

UP: पति पड़ा बीमार तो दामाद के साथ फरार हुई सास, बेटी की पहले ही हो चुकी है हत्या, बेटे ने पुलिस से की ये मांग

Unnao News: महिला के बेटे ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 15 साल पहले…

Last Updated: November 6, 2026 19:55:49 IST

UP Crime: युवती का भतीजे से था अवैध संबंध, रात में मिलकर आई, अगले दिन पति ने सिलबट्टे से…

Prayagraj Crime: पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के भतीजे…

Last Updated: November 6, 2026 19:11:36 IST