Live
Search
Home > क्रिकेट > Mohammed Shami: क्या खत्म होगा मोहम्मद शमी का लंबा इंतजार? टीम इंडिया में होगी वापसी, तस्वीर में दिखा हिंट

Mohammed Shami: क्या खत्म होगा मोहम्मद शमी का लंबा इंतजार? टीम इंडिया में होगी वापसी, तस्वीर में दिखा हिंट

Mohammed Shami: रणजी ट्रॉफी के मैच के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भारतीय टीम की सिलेक्टर कमेटी के सदस्य आरपी सिंह साथ नजर आए. उन दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई. ऐसे में माना जा रहा है कि शमी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-10 15:48:45

Mobile Ads 1x1

Mohammed Shami: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. इसके बाद से किसी भी फॉर्मेट में मोहम्मद शमी टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. इस दौरान मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर सवाल रहे हैं. हालांकि मोहम्मद शमी ने कई बार सिलेक्टर्स को मैसेज देने की कोशिश की है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और टीम इंडिया में वापसी करने लिए तैयार हैं. इसके बावजूद शमी को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है. इस बीच मोहम्मद शमी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसके बाद उनकी वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इस तस्वीर में मोहम्मद शमी के साथ भारतीय टीम के सिलेक्शन कमेटी के सदस्य आरपी सिंह दिखाई दिए.

क्या मोहम्मद शमी की होगी वापसी?

6 फरवरी से पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और सिलेक्शन कमेटी के सदस्य आरपी सिंह भी पहुंचे थे. मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद आरपी सिंह और मोहम्मद शमी काफी देर तक बातचीत करते दिखाई दिए. आरपी सिंह और शमी के बीच बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर के बाद माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी भारतीय टीम में जल्द ही वापसी कर सकते हैं.

शमी ने रणजी में ठोका अर्धशतक

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. शमी ने बंगाल की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट चटकाया. इसके बाद बल्ले से भी तबाही मचाई. शमी ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने 33 गेंद पर 53 रन बनाए. इस पारी के दौरान शमी के बल्ले से 3 छक्के और 7 चौके आए. इसके पिछले मैच में भी मोहम्मद शमी ने सर्विसेज के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए शमी

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस बार बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है. शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया. मोहम्मद शमी इस समय घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां पर वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Mohammed Shami: क्या खत्म होगा मोहम्मद शमी का लंबा इंतजार? टीम इंडिया में होगी वापसी, तस्वीर में दिखा हिंट

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-10 15:48:45

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS