Mohammed Siraj Career: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के करियर पर खतरा मंडराने लगा है. 2023 विश्व कप के बाद से मोहम्मद सिराज को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी सिराज को मौका नहीं दिया गया. ऐसे में सवाल है क्या सिराज का करियर खत्म हो रहा है...
क्या खत्म हो रहा मोहम्मद सिराज का करियर?
Mohammed Siraj Career: 32 साल के मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. वो लंबे समय से भारत के लिए खेलते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी खतरनाक गेंदबाजी के दम पर भारत को कई मैच जिताए हैं, लेकिन अब उनके करियर पर खतरा मंडराने लगा है. पिछले कुछ समय से मोहम्मद सिराज को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है. भारत की टी20 टीम से सिराज को अक्सर बाहर रखा जाता है, जबकि वनडे में गिने-चुने मैचों में खेलने का मौका मिलता है. वहीं, अब टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया. सिराज की जगह युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. आइए समझते हैं कि क्या सच में सिराज का करियर अंत खत्म हो रहा है?
मोहम्मद सिराज को बार-बार भारतीय टीम की प्लेइंग-11 से अंदर-बाहर किया जा रहा है. न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज को सिर्फ आखिरी मैच में खेलने का मौका मिला. ऐसा भी सिर्फ इसलिए, क्योंकि उस मुकाबले में भारत के पास तेज गेंदबाजी के ज्यादा ऑप्शन नहीं थे. गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज वनडे सीरीज के बीच टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए थे, जिसके चलते सिराज को सिर्फ 1 मैच में मौका मिल पाया था. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी सिराज के साथ ऐसा ही कुछ हुआ था. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या मोहम्मद सिराज वनडे विश्व कप 2027 और WTC के लिए टीम मैनेजमेंट के प्लान का हिस्सा नहीं हैं? टीम इंडिया में लगातार कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है. खासकर तेज गेंदबाजों की भरमार हो गई है. शायद यही वजह है कि मोहम्मद सिराज प्लेइंग-11 में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं.
32 साल के मोहम्मद सिराज के पास काफी अनुभव है और वो अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं. उन्होंने लंबे समय तक जसप्रीत बुमराह के साथ भारत के लिए गेंदबाजी की है, लेकिन फिर भी उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. इसके पीछे की वजह शायद टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग हो सकती है. दरअसल, अगले साल का वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे. वहां की पिचों पर तेज गेंदबाजों की ज्यादा मदद मिलने की संभावना है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट एक मजबूत पेस अटैक तैयार कर रही है. इसमें खासकर लंबे कद के युवा गेंदबाजों को प्राथमिकता जा रही है, जिन्हें हाइट की वजह से ज्यादा बाउंस मिलता है. गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. शायद यही वजह है कि सिराज की वजह वनडे टीम में युवा गेंदबाजों को मौका दिया जा रहा है.
वहीं, जहां तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की बात है, तो भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज काफी अहम है. इस सीरीज में भारत के लिए किसी भी हाल में जीत जरूरी है. भारत की टीम मैनेजमेंट टेस्ट की प्लेइंग में भी ऐसे गेंदबाजों की शामिल करना चाहती है, जो बल्ले से भी अपना योगदान दे सकें. यही वजह है कि आकाशदीप और अंशुल कंबोज को सिराज से पहले चुना गया. ये दोनों गेंदबाज अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.
मोहम्मद सिराज को लगातार वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते टीम से बाहर कर दिया जाता है. इसके बाद बीच-बीच में उन्हें मौके दिए जाते हैं. इस तरह टीम से अंदर-बाहर होने पर उनकी लय में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. वनडे विश्व कप 2023 के बाद मोहम्मद सिराज को काफी कम वनडे मैच खेलने का मौका मिला है, जिससे उनकी लय थोड़ी प्रभावित हुई है. श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था.
सिराज ने भारत के लिए कुल 48 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 144 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने टेस्ट में भारत के लिए कुल 5 बार 5 विकेट हॉल लिया है. वहीं, वनडे में सिराज ने 52 मैच में 79 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 17 विकेट हासिल किए हैं.
सहारा निवेशकों को अब तक ₹10,037 करोड़ लौटाए गए हैं. 47 लाख से ज्यादा लोगों…
Shubman Gill Umpire Controversy: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील खारिज…
MP Crime News: हरदा के गोदड़ी गांव में पुरानी रंजिश में मिस्त्री राकेश यादव की…
Aaj Ka Love Rashifal 19 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (19 नवंबर…
Watch Video: बिहार के छपरा में प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक…
Delhi Airport Security Breach: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बिना वैध दस्तावेज घुसने की कोशिश…