Live
Search
Home > क्रिकेट > टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, हार्दिक के शॉट से सिराज को लगी चोट; मैदान में दर्द से कराहते दिखे तेज गेंदबाज

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, हार्दिक के शॉट से सिराज को लगी चोट; मैदान में दर्द से कराहते दिखे तेज गेंदबाज

Mohammed Siraj Injury: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट से टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बाएं घुटने में चोट लगी है. चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-21 14:28:22

Mobile Ads 1x1

मोहम्मद सिराज चोटिल: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज से सुपर 8 का मुकाबला शुरू होने वाला है. जहां आज शाम 7:00 बजे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा. इसके बाद कल यानी रविवार (22 फरवरी, 2026) को भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला होगा. लेकिन इस बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, टीम इंडिया अभी अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अपने सुपर 8 के मुकाबले को लेकर तैयारी कर रही है.

इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पांड्या के एक शॉट से टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चोट लग गई है.

चोट से परेशान है टीम इंडिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले मैच में जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा बीमारी की वजह से नहीं खेल पाए थे. इससे पहले हर्षित राणा चोट की वजह से वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे. अब मोहम्मद सिराज के चोटिल होने की खबर ने भारतीय क्रिकेट फैन्स की धड़कनों को बढ़ा दिया है. हार्दिक पांड्या की एक शॉट से सिराज के बाएं घुटने में चोट लगने की खबर सामने आ रही है. कई मीडिया रिपोट्स के मुताबिक सिराज दर्द से कराह रहे थे.  हर्षित राणा के चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप से ठीक पहले मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल किया गया था. जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टी20 स्क्वाड से बाहर चल रहे थे.



दुनिया में सिर्फ 25 लोगों के पास है हार्दिक पांड्या की ‘रुद्र’ वॉच, कीमत पाकिस्तान के कप्तान की सैलरी से भी ज्यादा

बॉलिंग कोच ने कहा?

इस बीच, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने वरुण चक्रवर्ती का साथ दिया है. उन्हें एक अहम स्ट्राइक ऑप्शन बताया है, लेकिन पूरी बॉलिंग यूनिट के मिलकर दबाव बनाने की अहमियत पर जोर दिया है. रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोर्कल ने कहा कि वरुण लगातार विकेट लेने का खतरा रहे हैं, मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में और टूर्नामेंट से पहले भी उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ विकेट लिए हैं.

हालांकि, इंडियन बॉलिंग कोच ने इस बात पर जोर दिया कि इस मिस्ट्री स्पिनर का असर उनके साथी बॉलरों, जिसमें स्पीयर हेड जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं. जिससे मिलने वाले सपोर्ट से काफी हद तक जुड़ा हुआ है. मोर्कल ने आगे कहा कि वरुण जाहिर तौर पर हमारे लिए एक स्ट्राइक बॉलर हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में अब तक, वर्ल्ड कप से पहले भी बहुत अच्छा परफॉर्म किया है. वह बुमराह और दूसरे बॉलरों के साथ हमारे लिए एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो विकेट ले सकते हैं.

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? कितने मैच जीतने होंगे, क्या रणनीति रहेगी, जानिए

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, हार्दिक के शॉट से सिराज को लगी चोट; मैदान में दर्द से कराहते दिखे तेज गेंदबाज

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-21 14:28:22

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS