Live
Search
Home > क्रिकेट > ‘पानी पिलाना, नेट्स में गेंदबाजी करना…’, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मोहम्मद सिराज का मजेदार बयान, वीडियो वायरल

‘पानी पिलाना, नेट्स में गेंदबाजी करना…’, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मोहम्मद सिराज का मजेदार बयान, वीडियो वायरल

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मजेदार बयान दिया है. सिराज ने बताया कि प्लेइंग-11 से बाहर होने पर पानी पिलाना और नेट्स में बॉलिंग करना उनका बड़ा रोल रहा. साथ ही उन्होंने टीम में अच्छा माहौल बनाने की कोशिश की.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-03-09 11:56:43

Mobile Ads 1x1

Mohammed Siraj Viral Video: भारत ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया है. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया. टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. इस टूर्नामेंट में भारत के कई खिलाड़ी मैच विनर बनकर सामने आए. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत के खिलाड़ियों के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं, जिसमें वह अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी स्टेटमेंट सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा, सबकुछ ऊपर वाले का प्लान है. मैं तो टीम में भी नहीं था, ऊपर वाले मे मौका दिया और वर्ल्ड चैंपियन बना दिया. बता दें कि मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सिर्फ एक मैच खेला था. इसके बाद उन्हें वह लगातार पूरे टूर्नामेंट बेंच पर बैठे रहे. ऐसे में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मोहम्मद सिराज से टीम में उनके रोल पर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने बहुत ही प्यारा जवाब दिया.

मोहम्मद सिराज ने जीता फैंस का दिल

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने कहा कि प्लेइंग-11 से बाहर बैठना भी बहुत बड़ा रोल है. सिराज ने कहा कि खिलाड़ियों का पानी पिलाना, नेट्स में गेंदबाजी करना और पूरी टीम का माहौल अच्छा रखना उनका बड़ा रोल रहा. ये सब चीजें टीम की सफलता में बड़ा योगदान देती हैं. सिराज ने कहा कि हर कोई चाहता है कि वह प्लेइंग-11 में खेले, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के चलते बाहर बैठना पड़ा. सिराज का कहना है कि उनके लिए टीम की जीत जरूरी है न कि उनकी पर्सनल गोल.

मोहम्मद सिराज के इस बयान ने भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. उनके इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों की तरह ही सपोर्ट स्टाफ और बेंच पर बैठने वाले प्लेयर का भी अहम रोल रहता है. मोहम्मद सिराज ने प्लेइंग-11 से बाहर होने के बावजूद हमेशा टीम का हौसला बढ़ाया और कभी भी कोई शिकायत नहीं की.

रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे मोहम्मद सिराज

बता दें कि मोहम्मद सिराज शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड का हिस्सा नहीं थी. सिराज को टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ ही दिन पहले स्क्वाड में शामिल किया गया. दरअसल, वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंजर्ड हो गए, जिसके चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया.

मोहम्मद सिराज ने खेला था पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मोहम्मद सिराज को पहले मैच में खेलने का मौका मिला था. 7 फरवरी को भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ पहला मैच खेला था. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया था. सिराज ने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च करके 3 विकेट चटकाए थे. हालांकि बाद में टीम कॉम्बिनेशन की वजह से उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला.

MORE NEWS