Live
Search
Home > खेल > बना लिया था फरवरी के छूट्टी की प्लान, सूर्या के मैसेज को समझा मजाक; अचानक टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होना सिराज को लग रहा था सपना; किया हैरान करने वाला खुलासा

बना लिया था फरवरी के छूट्टी की प्लान, सूर्या के मैसेज को समझा मजाक; अचानक टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होना सिराज को लग रहा था सपना; किया हैरान करने वाला खुलासा

Mohammed Siraj: सिराज ने बताया कि जब सूर्यकुमार यादव ने उन्हें पहली बार फोन करके इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम के साथ आखिरी मिनट में जुड़ने के लिए तैयार रहने को कहा तो वह हैरान रह गए थे.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-08 08:49:01

Mobile Ads 1x1

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद आखिरी समय पर भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चयन को सही साबित कर दिया. सिराज ने 3 विकेट लेकर 29 रन दिए और दिखा दिया कि वह टीम के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण सिराज को सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्होंने शुरुआत में ही विकेट लेकर अमेरिका की पारी को झटका दे दिया.

‘सूर्या के मैसेज को समझा मजाक’

इस बीच सिराज ने माना कि जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम के साथ आखिरी मिनट में जुड़ने के लिए तैयार रहने के लिए पहली बार फोन किया तो वह हैरान रह गए थे. अपने अचानक शामिल होने के पीछे की हलचल को याद करते हुए पेसर ने बताया कि शुरू में उन्होंने सूर्या के मैसेज को मजाक समझकर टाल दिया था  लेकिन सिलेक्टर्स के एक फॉलो-अप कॉल के बाद यह कन्फर्म हो गया कि नेशनल सेटअप में उनकी अचानक वापसी असली थी.

उन्होने बता कि दो दिन बाद सूर्या भाई ने कहा “मियां बैग पैक कर और आजा. मैंने उनसे कहा, ‘भाई मज़ाक मत करो क्यों कि यह तो होने वाला है ना.’ लेकिन उन्होंने कहा, ‘मैं सच कह रहा हूं, रेडी हो जा.’ टी 20 विश्व कप के पहले मुकाबले के बाद सिराज ने कहा कि ‘फिर इंडिया सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा भाई ने मुझे फोन किया. ऊपर वाले ने जो लिखा है उसे कोई नहीं बदल सकता.’

फरवरी में ब्रेक प्लान को लेकर किया खुलासा

जब उनसे पूछा गया कि हैदराबाद के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद फरवरी में ब्रेक के लिए उन्होंने क्या प्लान बनाया था तो सिराज ने कहा ’15 तारीख को रियल मैड्रिड का गेम है और मैं उसे देखने वाला था और उसके बाद रमजान है लेकिन ऊपर वाले ने जो लिखा है.’

असल में जब टीम के फिटनेस कोच एड्रियन ले रॉक्स ने उन्हें मैसेज करके पूछा था कि ‘प्लान क्या है’तो सिराज ने जवाब दिया था ‘अभी मुझे मैसेज मत करो क्योंकि मैंने दो चार-दिन के मैच खेले हैं और मुझे आराम की जरूरत है. इसके बाद देखूंगा कि प्लान क्या है.’

‘मुझे समझ आ गया था कि मैं T20 WC स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनूंगा’

सिराज ने कहा कि उन्हें लगा था कि वह टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा “जब मैं फ्लाइट में बैठा, तो सब कुछ सपने जैसा लग रहा था, क्योंकि मैंने सोचा ही नहीं था कि मैं वर्ल्ड कप खेलूंगा.”उन्होंने आगे कहा “प्लानिंग पिछले एक साल से चल रही थी, जिन्हें इसमें खेलना था उन्हें मौके मिल रहे थे और चूंकि मैंने T20I नहीं खेला था, इसलिए मैं समझ गया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा.”

MORE NEWS

Home > खेल > बना लिया था फरवरी के छूट्टी की प्लान, सूर्या के मैसेज को समझा मजाक; अचानक टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होना सिराज को लग रहा था सपना; किया हैरान करने वाला खुलासा

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-08 08:49:01

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS