गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सैलून में जमकर मस्ती की. मोहम्मद सिराज ने बार्बर बनकर सरफराज खान के बालों पर ट्रिमर चलाया, जिसे देखकर फैंस भी हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. देखिए यह मजेदार वायरल वीडियो.
गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सैलून में जमकर मस्ती की.
श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खेमे में बेहद हल्का-फुल्का और मजेदार माहौल देखने को मिल रहा है. मैदान पर पसीना बहाने के साथ-साथ खिलाड़ी अपने खाली समय का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का एक अनोखा अंदाज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, सिराज सैलून में अपने साथी खिलाड़ी सरफराज खान के बाल काटते नजर आए हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में मोहम्मद सिराज काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. श्रीलंका के लोकल हेयरस्टाइलिस्ट चतुरंगा के सैलून में जब सरफराज खान, शुभमन गिल और ऋषभ पंत पहुंचे, तो सिराज भी वहीं मौजूद थे. अचानक सिराज ने ट्रिमर उठा लिया और सरफराज के बाल काटने की तैयारी करने लगे.
हालांकि, सीधे ट्रिमर चलाने से पहले सिराज ने बड़ी ही समझदारी दिखाते हुए हेयरस्टाइलिस्ट चतुरंगा से ट्रिमर की सेटिंग्स समझीं. इसके बाद उन्होंने सरफराज के बालों पर हाथ आजमाया. हालांकि, बाद में पूरा हेयरकट चतुरंगा ने ही किया. इस पूरी मस्ती के दौरान ऋषभ पंत और सरफराज खान ने भी इस खुशनुमा पल का मजा लिया और हेयरस्टाइलिस्ट के काम की काफी तारीफ की.
The way Mohammed Siraj cuts Sarfaraz Khan’s hair like a big brother. 😂
Also, look at Shubman Gill and Rishabh Pant’s new haircuts for the Ind vs Sl Test series! pic.twitter.com/RGjrXZodAo
— Sonu (@Cricket_live247) August 11, 2026
यह श्रीलंका दौरा सरफराज खान के लिए काफी अहम माना जा रहा है. शुरुआती टेस्ट टीम में उन्हें जगह नहीं मिली थी, लेकिन साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने सरफराज पर दोबारा भरोसा जताया है.
2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि गॉल टेस्ट में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं.
फिटनेस कारणों के चलते जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई का पूरा दारोमदार मोहम्मद सिराज के कंधों पर आ गया है. सिराज के साथ टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं.
गॉल की परिस्थितियों में श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना भारतीय पेस अटैक के लिए एक बड़ी चुनौती होगा, जहां सिराज का अनुभव टीम के बेहद काम आएगा. फिलहाल, फैंस टेस्ट मैच से पहले सिराज और सरफराज के इस मजेदार पल का जमकर आनंद ले रहे हैं.
Gujarat Crime: यह मामला गुजरात के भरूच जिले का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की…
MP Teacher Arrested: मध्य प्रदेश के गुना में 12वीं की छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने…
Vaibhav Suryavanshi:पिछले 10 पारियों से वैभव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था.…
Gold Price Today 25 November 2026: Bullions.co.in के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,570…
BGMI Air Open Beta Download: Android यूजर्स के लिए बीटा वर्जन लाइव हो गया है.…
Silver Price 25 Nov 2026: आज चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई…