<
Categories: देश

मां ने संबध बनाने से किया मना, तो 2 साल की बेटी को चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म; बदले के आग में दरिंदा बना पति का दोस्त

Gujarat Crime: यह मामला गुजरात के भरूच जिले का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सुरेंद्रकुमार के रूप में हुई है. वह पीड़िता के पति का दोस्त बताया जा रहा है. आरोप है कि वह काफी समय से महिला पर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था.

Gujarat Crime: गुजरात से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने बदला लेने के लिए उसकी दो साल की मासूम बेटी को निशाना बनाया. आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला पर संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

यह मामला गुजरात के भरूच जिले का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सुरेंद्रकुमार के रूप में हुई है. वह पीड़िता के पति का दोस्त बताया जा रहा है. आरोप है कि वह काफी समय से महिला पर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था.

महिला ने जब उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. पुलिस के अनुसार, महिला के बार-बार मना करने से नाराज आरोपी ने उससे बदला लेने की साजिश रची और उसकी मासूम बेटी को निशाना बनाया.

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को कमरे में ले गया आरोपी

पीड़ित बच्ची की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, घटना के समय दो साल की बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान आरोपी उसके पास पहुंचा और उसे चॉकलेट देने का लालच दिया. इसके बाद वह बच्ची को अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोप है कि इस दरिंदगी के कारण बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद आरोपी को भरूच की विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने मामले की आगे की जांच और पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

MP Crime: ‘मेरे साथ सोओ वरना कम नंबर मिलेंगे’, 12वीं की छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की मांग, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

MP Teacher Arrested: मध्य प्रदेश के गुना में 12वीं की छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने…

Last Updated: November 25, 2026 12:07:54 IST

Watch Video: सिक्सर किंग का वो बैटिंग सीक्रेट, जिसके चंद घंटो बाद Vaibhav Suryavanshi ने ठोका सबसे तेज दोहरा शतक; खुद किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi:पिछले 10 पारियों से वैभव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था.…

Last Updated: November 25, 2026 11:54:26 IST

Gold Price 25 November 2026: सोने की कीमतों में फिर मची हलचल! बाजार खुलते ही सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें आज का ताजा भाव

Gold Price Today 25 November 2026:  Bullions.co.in के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,570…

Last Updated: November 25, 2026 11:27:37 IST

BGMI Air Open Beta Download: Android पर लाइव हुआ नया गेम, ऐसे करें इंस्टॉल; जानें 1GB साइज और लॉन्च डेट

BGMI Air Open Beta Download: Android यूजर्स के लिए बीटा वर्जन लाइव हो गया है.…

Last Updated: November 25, 2026 11:20:53 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमत में आई गिरावट, खरीदने से पहले जानें 1 किलो का ताजा भाव

Silver Price 25 Nov 2026: आज चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई…

Last Updated: November 25, 2026 09:38:17 IST

Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026: इस राशियों की लव लाइफ के लिए खास रहेगा आज का दिन, किसका होगा ब्रेकअप; पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026 Love Horoscope: राशिफल के अनुसार बुधवार (25 नवंबर…

Last Updated: November 25, 2026 09:19:21 IST