Most Runs in a Test Series: टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाना किसी भी खिलाड़ी की शानदार बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी की फॉर्म को दिखाती है, बल्कि टीम के लिए उनकी जिम्मेदारी और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता को भी उजागर करती है. इस सूची में सबसे ऊपर हैं ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) हैं. उन्होंने 1936-37 की एशेज सीरीज में कप्तान के रूप में 810 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 90.00 रहा. ब्रैडमैन का यह प्रदर्शन आज भी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानी पारियों में गिना जाता है. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे 90 साल के बाद भी आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है. दूसरे नंबर भारत के युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) हैं. उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 754 रन बनाए. उनका औसत 75.40 रहा और उन्होंने अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूती दी. यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम कूच (Graham Cooch) तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ सीरीज में 752 रन बनाकर एक यादगार प्रदर्शन किया था. उनका औसत 125.33 रहा, जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है. उन्होंने उस सीरीज में तीन शतक भी लगाए थे. चौथे नंबर पर इसके अलावा डेविड गोवर (David Gower) हैं. जिन्होंने 1985 की एशेज सीरीज में कप्तान के रूप में 732 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी में क्लास और निरंतरता देखने को मिली, जिससे इंग्लैंड को महत्वपूर्ण मैचों में बढ़त मिली. उसका औसत 81 का रहा था. भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) भी इस सूची में शामिल हैं. उन्होंने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 732 रन बनाए और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके प्रदर्शन ने भारत को कठिन परिस्थितियों में मजबूती दी थी.