Live
Search
Home > खेल > रोहित शर्मा ने जब साक्षी धोनी को लगाया गले, माही ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल

रोहित शर्मा ने जब साक्षी धोनी को लगाया गले, माही ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल

Sakshi Dhoni Viral Video: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को देखने के लिए एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी पहुंची थी. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा ने भी धोनी और साक्षी से मुलाकात की जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-06 11:03:28

Mobile Ads 1x1

Sakshi Dhoni Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 रन से अपने नाम कर लिया. इस नॉकआउट मैच में कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए. अनिल कपूर से लेकर वरुण धवन और नीता अंबानी तक सभी स्टेडियम में मौजूद थे. इस बीच एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी सुर्खियां बटोरीं. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा ने भी धोनी और साक्षी से मुलाकात की, जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

रोहित-धोनी रीयूनियन

धोनी पहले सूर्यकुमार यादव के शानदार छक्के पर ताली बजाते दिखे. थोड़ी देर बाद, कैमरा धोनी पर गया, जिसमें रोहित शर्मा भी उसी फ्रेम में दिखे. रोहित शर्मा ने पहले धोनी को और फिर अपनी पत्नी साक्षी धोनी को गले लगाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अर्जुन तेंदुलकर के बेटे के शादी में पहुंचे धोनी

 धोनी और साक्षी धोनी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में शामिल होने के लिए पहले से ही मुंबई में थे. अर्जुन और सानिया ने गुरुवार, 5 मार्च को शादी की और उनकी शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.

भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड

सेमी-फ़ाइनल मैच में, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरी बार है जब भारत ने किसी मैच में 250 से ज़्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले, उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ सुपर 8 मैच में 256 रन बनाए थे.

MORE NEWS