होम / MS Dhoni Birthday: माही ने कुछ खास दोस्तों के साथ अलग अंदाज में मनाया जन्मदिन, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

MS Dhoni Birthday: माही ने कुछ खास दोस्तों के साथ अलग अंदाज में मनाया जन्मदिन, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : July 8, 2023, 7:54 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), MS Dhoni Birthday,रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। बता दे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी को खूब पसंद किया जता हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के एक दिन बाद उन्होंने वीडियो शेयर किया है। इसमें माही अपने खास दोस्तों के साथ अपना खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये खास दोस्त कोई व्यक्ति नहीं बल्कि उनके पालतू कुत्ते थे। बता दें धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है।

धोनी ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

महेंद्र सिंह धोनी ने जन्मदिन पर शुभमकामनाएं देने वालों को धन्यवाद कहा। उन्होंने अपने पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन का केक काटा। उन्होंने खुद केक आने से पहले अपने प्यारे साथियों को केक खिलाया। धोनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक। महेंद्र सिंह धोनी अपने जन्मदिन के मौके पर अपने घर पर ही रहे। उन्हें पूर्व खिलाड़ियों के साथ ही वर्तमान खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया था। इसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर सूर्यकुमार यादव तक शामिल रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 

धोनी ने अपनी कप्तानी में किए ये कमाल

बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीता। फिर 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता भारतीय टीम के कप्तान भी धोनी ही थे। इसके भी वह आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं। इस साल उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें – ODI World Cup 2023: भारत जाकर पाकिस्तान टीम WC खेलगी या नहीं? पीएम की बनाई कमिटी करेगी फैसला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT