MS Dhoni Broke Traffic Rules: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार एमएस धोनी के चर्चा में होने वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि ट्रैफिक रूल है. दरअसल, एमएस धोनी ने रांची में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के नियम तोड़ा है, जिसके चलते उन पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची में लिमिट से ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाने पर एमएस धोनी पर 1 हजार रुपये का फाइन लगा है. शहर की ऑटोमेटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने धोनी की गाड़ी को ओवर स्पीडिंग करते हुए रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद मोटर वाहन एक्ट की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया. हालांकि यह सिर्फ एक मामूली अपराध है, , लेकिन इसको लेकर एमएस धोनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए. एमएस धोनी क्रिकेट जगत की बहुत बड़ी हस्ती हैं. ऐसे में उनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर तुरंत वायरल हो जाती है.
नियम सबके लिए समान
ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियम सभी के लिए समान हैं. फिर चाहे वो कोई आम व्यक्ति हो या फिर को बड़ी हस्ती. हालांकि अभी तक इसको लेकर धोनी या उनकी टीम की ओर से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. बता दें कि एमएस धोनी बाइक के बहुत शौकीन हैं. धोनी को अक्सर रांची में लग्जरी गाड़ियों का साथ देखा जाता है. एमएस के पास महंगी बाइकों के अलावा कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें जीप ग्रैंड चेरोकी, ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
IPL की तैयारी कर रहे एमएस धोनी
फिलहाल एमएस धोनी IPL 2026 की तैयारी कर रहे हैं. IPL में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (Channai Super Kings) की ओर से खेलते नजर आएंगे. एमएस धोनी इन दिनों नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. 5 बार की IPL चैंपियन CSK की टीम के लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था. ऐसे में इस बार चेन्नई की टीम पूरी मजबूती के सामने मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर रही है. CSK ने एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी नियम के तहत 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.
धोनी का IPL में प्रदर्शन
एमएस धोनी ने IPL 2025 में 14 मैचों की 13 पारियों में 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे. इस दौरान एमएस धोनी का सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 30 रनों का रहा था. एमएस धोनी 7वें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं, जहां पर उन्हें काफी कम गेंदें खेलने को मिलती हैं.
एमएस धोनी के IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कुल 278 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 42 पारियों में एमएस धोनी के बल्ले से 5,439 रन आए हैं. इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान धोनी का औसत 38.30 और 137.45 का स्ट्राइक रेट रहा है.