<

IPL से पहले सुर्खियों में MS धोनी… ट्रैफिक रूल तोड़ने पर लगा जुर्माना, कितने रुपये का कटा चालान?

MS Dhoni: रांची में ओवरस्पीडिंग के चलते एमएस धोनी पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. एमएस धोनी अक्सर रांची की सड़कों पर गाड़ी चलाते दिखाई देते हैं. जानें पूरा मामला...

MS Dhoni Broke Traffic Rules: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार एमएस धोनी के चर्चा में होने वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि ट्रैफिक रूल है. दरअसल, एमएस धोनी ने रांची में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के नियम तोड़ा है, जिसके चलते उन पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची में लिमिट से ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाने पर एमएस धोनी पर 1 हजार रुपये का फाइन लगा है. शहर की ऑटोमेटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने धोनी की गाड़ी को ओवर स्पीडिंग करते हुए रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद मोटर वाहन एक्ट की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया. हालांकि यह सिर्फ एक मामूली अपराध हैलेकिन इसको लेकर एमएस धोनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए. एमएस धोनी क्रिकेट जगत की बहुत बड़ी हस्ती हैं. ऐसे में उनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबर तुरंत वायरल हो जाती है.

नियम सबके लिए समान

ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियम सभी के लिए समान हैं. फिर चाहे वो कोई आम व्यक्ति हो या फिर को बड़ी हस्ती. हालांकि अभी तक इसको लेकर धोनी या उनकी टीम की ओर से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. बता दें कि एमएस धोनी बाइक के बहुत शौकीन हैं. धोनी को अक्सर रांची में लग्जरी गाड़ियों का साथ देखा जाता है. एमएस के पास महंगी बाइकों के अलावा कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें जीप ग्रैंड चेरोकी, ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

IPL की तैयारी कर रहे एमएस धोनी

फिलहाल एमएस धोनी IPL 2026 की तैयारी कर रहे हैं. IPL में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (Channai Super Kings) की ओर से खेलते नजर आएंगे. एमएस धोनी इन दिनों नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. 5 बार की IPL चैंपियन CSK की टीम के लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था. ऐसे में इस बार चेन्नई की टीम पूरी मजबूती के सामने मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर रही है. CSK ने एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी नियम के तहत 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

धोनी का IPL में प्रदर्शन

एमएस धोनी ने IPL 2025 में 14 मैचों की 13 पारियों में 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे. इस दौरान एमएस धोनी का सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 30 रनों का रहा था. एमएस धोनी 7वें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं, जहां पर उन्हें काफी कम गेंदें खेलने को मिलती हैं.

एमएस धोनी के IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कुल 278 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 42 पारियों में एमएस धोनी के बल्ले से 5,439 रन आए हैं. इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान धोनी का औसत 38.30 और 137.45 का स्ट्राइक रेट रहा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IRCTC पर 10 लाख, सेवा प्रदाता पर… वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा भारी; रेलवे ने लगाया जुर्माना

IRCTC Food Quality Issue: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को…

Last Updated: March 25, 2026 23:52:14 IST

West Bengal Elections 2026: बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, RG Kar केस पीड़िता की मां को पार्टी ने इस सीट से दिया टिकट

Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…

Last Updated: March 25, 2026 23:14:33 IST

हम पाकिस्तान जैसे दलाल… मिडिल ईस्ट संकट पर पाक की एंट्री पर एस. जयशंकर का सख्त रुख

Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…

Last Updated: March 25, 2026 22:43:54 IST

रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले अब पछता रहे हैं! फोन मिलाकर कर रहे अफसोस, मुकेश छाबड़ा ने खोला बड़ा राज

Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…

Last Updated: March 25, 2026 22:08:11 IST

IPL 2026: हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, खूंखार गेंदबाज की KKR में वापसी, GT में भी बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…

Last Updated: March 25, 2026 21:10:07 IST

Project Hail Mary: रामनवमी पर भारत में होगा विदेशी फिल्म का धमाका, आखिर क्यों बढ़ी ‘धुरंधर’ के मेकर्स की टेंशन

Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…

Last Updated: March 25, 2026 21:11:18 IST