होम / MS Dhoni IPL 2022: आज के मैच से पहले धोनी ने नेट्स में की गेंदबाजी, फैंस दे रहे हैं अपनी प्रितिक्रिया

MS Dhoni IPL 2022: आज के मैच से पहले धोनी ने नेट्स में की गेंदबाजी, फैंस दे रहे हैं अपनी प्रितिक्रिया

India News Editor • LAST UPDATED : April 17, 2022, 3:38 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

MS Dhoni IPL 2022: रविवार के डबल हैडर मुकाबलों का दूसरा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल में अपने पहले ही सीजन में शानदार लय में है और अब तक इस सीजन में महज 1 ही मुकाबला हारी है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक इस सीजन में सिर्फ 1 ही मुकाबला जीती है। हालांकि चेन्नई की टीम अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात देकर इस मैच में खेलने उतरेगी। आईपीएल इतिहास में यें दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के सामने-सामने होंगी।

अब देखना यह होगा कि कोण सी टीम इस मैच को यादगार बनाती है। दोनों ही टीमें इस मैच में सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलेंगी। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटे पहले टॉस होगा।

गुजरात के खिलाफ होने वाले इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में जमकर गेंदबाजी करते हुए नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें धोनी स्पिन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। फैंस का मानना है कि गुजरात के खिलाफ धोनी गेंदबाजी भी करेंगे।

फैंस ने कहा ऑलराउंडर धोनी (MS Dhoni IPL 2022)

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर धोनी की गेंदबाजी का जो वीडियो शेयर किया है। उस पर फैंस अपनी-अपनी प्रितिक्रिया दे रहे हैं। फैन इस वीडियो पर कमेंट करते हुए धोनी को ऑलराउंडर बता रहे हैं। वहीं कईं फैंस धोनी को मुरलीधरन धोनी कह रहे हैं। तो कुछ धोनी को कह रहे हैं अश्विन धोनी। एक फैंस ने इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा कि मैं धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का इन्तजार कर रहा हूँ।

MS Dhoni IPL 2022

Also Read : IPL 2022 Shikhar Dhawan New Record: एक और रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं शिखर धवन, आज कर सकते हैं कमाल

Also Read : IPL 2022 David Warner Daughter Reaction: डेविड वार्नर के आउट होते ही पलट गया मैच का रूख, बेटियों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vastu Tips: आपके भी घर के दरवाजे पर लगी है भगवान की फोटो, तो जान लें इसका क्या पड़ेगा प्रभाव-Indianews
UK Couple: यूके के कपल ने छोड़ी नौकरी, बच्चों के साथ करोड़ों की यॉट पर रहने के लिए किया फैसला -India News
Narzo 70x 5GRealme: रियली के इस फोन पर हो जाएंगे फिदा, कीमत मात्र 10,999 रुपये- Indianews
 Maruti Swift LXI: ऐसे कराएं मारुति स्विफ्ट कार फाइनैंस, आएगी इतनी EMI, देखें जरूरी जानकारी- Indianews
Nimbu Ke Totke: नींबू के ये टोटके करेंगे चमत्कार, सूरज की तरह चमकेगा आपका भाग्य-Indianews
Toyota Rumion G AT वेरिएंट भारत हुई में लॉन्च, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स है बेहद शानदार- Indianews
Prajwal Revanna: पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते को क्यों छोड़ना पड़ा भारत, जानें क्या है सेक्स स्कैंडल मामला? -India News
ADVERTISEMENT