होम / MS Dhoni पर आन पड़ी बड़ी मुसीबत! पूर्व बिजनेस पार्टनर ने की कार्रवाई, BCCI ने लिया एक्शन 

MS Dhoni पर आन पड़ी बड़ी मुसीबत! पूर्व बिजनेस पार्टनर ने की कार्रवाई, BCCI ने लिया एक्शन 

Shalu Mishra • LAST UPDATED : August 11, 2024, 1:05 pm IST

ms dhoni

India News(इंडिया न्यूज), MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी राजेश कुमार मौर्य ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बीसीसीआई की आचार समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत बीसीसीआई के नियम 39 के तहत दर्ज कराई गई है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

‘लोग आपको कुछ दिन तक याद रखेंगे’, Vinesh Phogat का नीरज चोपड़ा ने दिया साथ, जनता से की गुजारिश

धोनी पर दर्ज कार्रवाई 

शिकायत 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित है, जो महेंद्र सिंह धोनी ने रांची सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर के खिलाफ दायर की है। बीसीसीआई की आचार समिति ने इस मामले के संबंध में महेंद्र सिंह धोनी से 30 अगस्त तक जवाब मांगा है। साथ ही राजेश कुमार मौर्य को 16 सितंबर तक अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

30 अगस्त तक मांगी जवाब  

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में मिहिर दिवाकर के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला पूर्व क्रिकेटर मिहिर दिवाकर, सौम्या दास और आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित है, जो धोनी से जुड़े थे। धोखाधड़ी की रकम 15 करोड़ बताई जा रही है और मामला महेंद्र सिंह धोनी की ओर से दर्ज कराया गया है।

‘मैं बीजेपी मुक्त राम चाहता हूं, बस तीन महीने इंतजार करिए’, पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दे डाली बड़ी धमकी

धोनी ने लगाया आरोप 

धोनी की ओर से आरोप लगाया गया है कि मिहिर दिवाकर ने उनके साथ हुए समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है। 2021 में समझौता समाप्त होने के बाद भी मिहिर दिवाकर की कंपनी आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा धोनी के नाम का इस्तेमाल जारी रहा। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने कहा कि कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अकादमियाँ खोली थीं, फिर भी धोनी को तय लाभ में हिस्सेदारी नहीं मिली।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT