Live
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: ‘नंबर 7’ से दूरी बना रहे धोनी? रवींद्र जडेजा की वजह से कर रहे ऐसा, क्या है असली कारण

IPL 2026: ‘नंबर 7’ से दूरी बना रहे धोनी? रवींद्र जडेजा की वजह से कर रहे ऐसा, क्या है असली कारण

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सालों से ‘नंबर 7’ के साथ मैदान पर उतरने वाले धोनी इस बार इस पहचान से दूरी बनाते नजर आ सकते हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 18, 2026 15:54:08 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले  महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनके बल्ले या कप्तानी की नहीं, बल्कि जर्सी नंबर को लेकर हो रही है. सालों से ‘नंबर 7’ के साथ मैदान पर उतरने वाले धोनी इस बार इस पहचान से दूरी बनाते नजर आ सकते हैं. यह बदलाव छोटा जरूर दिखता है, लेकिन इसके पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं.
धोनी का ‘7’ नंबर सिर्फ एक जर्सी नहीं, बल्कि उनके पूरे करियर की पहचान रहा है. फैंस भी उन्हें इसी नंबर से जोड़कर देखते हैं. लेकिन आईपीएल 2026 से पहले खबरें हैं कि वह नंबर 8 चुन सकते हैं. इससे सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. 
 
जडेजा से जुड़ा है मामला?

इस बदलाव को रवींद्र जडेजा से भी जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि जडेजा के टीम से अलग होने के बाद नंबर 8 खाली हो गया हैं, जो कि रवींद्र जडेजा का नंबर है. इसलिए धोनी नंबर 8 की जर्सी पहन सकते हैं. हालांकि यह पूरी तरह साफ नहीं है कि धोनी का फैसला सीधे तौर पर इससे जुड़ा है या नहीं, लेकिन फैंस इसे एक खास कनेक्शन के रूप में देख रहे हैं.
 
क्या यह एक रणनीतिक कदम है?

क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह बदलाव सिर्फ इमोशनल नहीं हो सकता. धोनी हमेशा अपने फैसलों के लिए जाने जाते हैं और हर कदम सोच-समझकर उठाते हैं. ऐसे में जर्सी नंबर बदलना उनके नए रोल या मानसिकता का संकेत भी हो सकता है. आईपीएल 2026 में वह किस तरह की भूमिका निभाएंगे, इस पर भी सबकी नजर रहेगी.
 
मार्केटिंग का भी हो सकता है एंगल

आईपीएल में हर चीज का एक ब्रांड वैल्यू होता है. ऐसे में धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी का नंबर बदलना फैंस के लिए नया आकर्षण बन सकता है. इससे टीम को मर्चेंडाइज और ब्रांडिंग में भी फायदा मिल सकता है. फिलहाल इस बदलाव की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि धोनी जब भी कुछ अलग करते हैं, उसके पीछे कोई बड़ा कारण होता है. 

MORE NEWS