Live TV
Search
Home > क्रिकेट > धोनी ने खेला ऐसा शॉट कि गुम गई गेंद… फिर खुद ही सर्च ऑपरेशन पर निकले ‘थाला’, देखें VIDEO

धोनी ने खेला ऐसा शॉट कि गुम गई गेंद… फिर खुद ही सर्च ऑपरेशन पर निकले ‘थाला’, देखें VIDEO

MS Dhoni Viral Video: एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एमएस धोनी एक बड़ा शॉट लगाते हैं, जो पास के झाड़ियों में जाकर गुम जाती है. इसके बाद एमएस धोनी खुद गेंद को ढूंढने के लिए निकल जाते हैं. उनका यह खास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. खासकर गली क्रिकेट के खिलाड़ी एमएस धोनी के इस वीडियो से काफी जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं. नीचे देखें वायरल वीडियो...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 22, 2026 11:17:19 IST

Mobile Ads 1x1

MS Dhoni Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नजर आएंगे. एमएस धोनी IPL 2026 के लिए सीएसके के कैंप में साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर तैयारी कर रहे हैं. इस बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं. वह एक के बाद एक शानदार शॉट लगाते दिखाई देते हैं. इस दौरान एमएस धोनी एक बड़ा शॉट लगाते हैं, जिससे गेंद मैदान के पास की झाड़ियों में जाकर गुम जाती है. इसके बाद एमएस धोनी खुद वहां पर जाकर गेंद खोजने लगते हैं. एमएस धोनी गली क्रिकेट के खिलाड़ियों की तरह खुद ही गेंद ढूंढते दिखाई देते हैं. एमएस धोनी का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. धोनी के इस खास अंदाज के लिए उनकी खूब तारीफ की जा रही है. नीचे देखें वीडियो…

5 साल पुरानी है वीडियो

एमएस धोनी का गेंद ढूंढते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो 4-5 साल पुराना है. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने IPL 2021 के दौरान यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. भारत के सबसे सफल कप्तान होने के बावजूद एमएस धोनी अपनी सादगी और काल्मनेस के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है भारतीय क्रिकेट फैंस एमएस धोनी को खूब पसंद करते हैं.

IPL 2026 में खेलते दिखेंगे MS धोनी

एमएस धोनी एक बार फिर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. IPL 2026 से पहले एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ चुके हैं, जहां पर ट्रेनिंग कैंप में जमकर तैयारी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है, क्योंकि उनकी उम्र 44 साल से ज्यादा हो चुकी है. एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. हालांकि वह आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं. पिछले कई सालों से एमएस धोनी के रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन धोनी अभी अपने क्रिकेट को एन्जॉय कर रहे हैं.

4 करोड़ में रिटेन हुए एमएस धोनी

एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के लिए 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया है. एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाया है. हालांकि एमएस धोनी इस सीजन कप्तानी करते नहीं दिखाई देंगे. पिछले साल ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में एमएस धोनी ने कमाल संभाली थी, लेकिन इस सीजन गायकवाड़ पूरी तरह से फिट हैं. ऐसे में एमएस धोनी एक लीडर की तरह खेलते दिखाई देंगे.

MORE NEWS