MS Dhoni-Rishabh Pant Viral Video: ऋषभ पंत और एमएस धोनी का पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में धोनी के हुक्का पीने के जिक्र ने फैंस का ध्यान खींचा, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
पंत के साथ मस्ती करते दिखे धोनी
MS Dhoni and Rishabh Pant Party Video: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों क्रिकेटर एक साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की असलियत की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में ऋषभ पंत कुछ लोगों के साथ सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. जगह किसी होटल के कमरे जैसी लग रही है. वहीं, एमएस धोनी पीछे नजर आते हैं. फोटो खिंचवाने के बाद धोनी पंत से हाथ मिलाते हैं और कथित तौर पर कहते हैं, ‘जरा हुक्का पीकर आता हूं.’ धोनी की इस बात ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है.
धोनी के इस कथित बयान के बाद उनके पुराने हुक्का और शीशा पीने से जुड़े किस्से भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली पहले धोनी के बारे में बता चुके हैं कि वह अपने होटल के कमरे में शीशा या हुक्का रखते थे और उनका कमरा खिलाड़ियों के लिए अक्सर खुला रहता था. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी माइकल हसी ने भी बताया था कि धोनी का होटल कमरा कई बार टीम के खिलाड़ियों के मिलने-जुलने की जगह बन जाता था. खिलाड़ी वहां आराम करते और एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे.
Rishab 😂😂😂 pic.twitter.com/M93dlPsGwF
— 𝗦💛 (@mostlydhoni78) September 2, 2026
पंत और धोनी के बीच अच्छी बॉन्डिंग लंबे समय से देखी जाती रही है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पंत ने रांची में एक अकादमी में ट्रेनिंग की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रैक्टिस के बाद धोनी उन्हें अपनी कार से घर भी ले गए थे. दोनों को बाद में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के तीसरे वनडे के दौरान भी साथ देखा गया.
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पंत ने तीन पारियों में 56 की औसत से 168 रन बनाए. उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, जिसमें आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में बनाए गए 66 रन भी शामिल हैं. इस दौरान पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने की उपलब्धि भी हासिल की.
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…
Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…
Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…
UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…