MS Dhoni On Rohit-Virat: 'कोहली-रोहित के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी! गंभीर और अगरकर की सोच के बीच माही ने दिया ऐसा जवाब, जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. पढ़ें पूरी बात...'
रोहित-विराट की उम्र को लेकर MS धोनी की 'दो टूक'
Rohit-Virat: आज से लगभग 15 साल पहले देश में एक दौर था जब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल होता था कि ‘सलमान खान शादी कब करेंगे?’ लेकिन आज 2026 में वह बात पुरानी हो चुकी है, उसकी जगह एक नए सवाल ने ले ली है: क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे? कोहली और रोहित इंडियन क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं. अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर होने के बावजूद, स्टार पावर और फैन फॉलोइंग के मामले में उनसे बड़ा फिलहाल कोई नहीं है. इस सवाल को लेकर दोनों खिलाड़ियों के फैंस के बीच की ‘वॉर’ वक्त के साथ बढ़ती ही जा रही है और लगता है उनके रिटायरमेंट के बाद भी यह चलती ही रहेगी। सच तो ये है कि इंडियन क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, कोहली और रोहित, ये चार नाम बाकी नामों से सबसे बड़े हैं और इत्तेफ़ाक देखिए, ये चारों तब चर्चा में आ गए जब महान एमएस धोनी एक प्रोग्राम में बात करने पहुंचे.
धोनी ने क्रिकेट पर इतनी चर्चा की है कि अब वह इससे थोड़ा दूर रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह भी इस सबसे बड़े सवाल से बच नहीं पाए. क्या कोहली और रोहित के पास अगले साल साउथ अफ्रीका जाने का दम-खम है? पहले तो उन्होंने सवाल को अनसुना करने का नाटक किया, लेकिन जब होस्ट जतिन सप्रू ने ज़िद की, तो धोनी ने आखिरकार अपनी राय रखी.
इंडिया के सबसे सफल व्हाइट-बॉल कप्तान धोनी ने कहा, “क्यों नहीं? देखिए, बात ये है कि कोई अगला वर्ल्ड कप क्यों न खेले? मेरे लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती, फिटनेस और परफॉर्मेंस रखती है. इसलिए मुझे लगता है कि किसी को कुछ कहने की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए. बस एक बात साफ़ होनी चाहिए कि सबके साथ एक जैसा बर्ताव हो. जब मैंने डेब्यू किया था तब मैं 24 साल का था, तब किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा था. तो अगर मैं इंडिया के लिए खेल रहा हूँ, चाहे 1 साल हो या 10 किसी को मेरी उम्र के बारे में बताने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “अगर आप 22 साल के हैं और फिट नहीं हैं, तो वह दिक्कत है. चाहे रोहित हों, विराट हों या कोई और नाम. सिर्फ इसलिए कि कोई 30s में है, वह वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं, ये तय करना हमारा काम नहीं है. ये उन्हें तय करना है. अगर वे परफॉर्म कर रहे हैं और उनमें अच्छा करने का जज़्बा है, तो क्यों नहीं?’
जहाँ धोनी ने अनुभव पर ज़ोर दिया, वहीं दो बातों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। कोहली और रोहित अभी लगभग 38-39 साल के हैं और वर्ल्ड कप तक वे 39 और 40 के हो जाएंगे। धोनी ने खुद 39 साल की उम्र तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेली थी. हालाँकि, रोहित और कोहली का टी20 से रिटायरमेंट लेना और अब कम मैच खेलना, उनकी लय पर सवाल खड़े करता है। लेकिन कोहली ने पिछले 7 वनडे मैचों में 616 रन बनाकर इन शंकाओं को दूर कर दिया है, और रोहित भी पिछले 10 मैचों में 401 रन के साथ पीछे नहीं हैं. धोनी हमेशा से तजुर्बे और ऐसे खिलाड़ियों को बैक करने के पक्ष में रहे हैं जो हर मुश्किल देख चुके हों।
धोनी ने बात खत्म करते हुए कहा, “आपको अनुभवी लोग कैसे मिलेंगे? आपको कोई 20 साल का लड़का एक्सपीरियंस्ड नहीं मिल सकता, जब तक कि वह सचिन तेंदुलकर न हो. तजुर्बा तभी आता है जब आप 16-17 साल की उम्र से खेलना शुरू करें। इंटरनेशनल क्रिकेट बिलकुल अलग होती है. अगर आपको एक्सपीरियंस चाहिए, तो आपको 30, 32 या 33 साल के लोग चाहिए होंगे। सिर्फ 20-25 मैचों को एक्सपीरियंस कहना गलत है. अगर लोग परफॉर्म कर रहे हैं, तो वे टीम में रहेंगे, अगर नहीं, तो नहीं।’
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…