<

‘तुमको कुछ नहीं आता… ‘जब साक्षी ने धोनी को सिखाए क्रिकेट के नियम, थर्ड अंपायर पर उठाए सवाल

वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी एक किस्से का जिक्र कर रहे हैं जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे साक्षी ही उन्हें क्रिकेट के नियम सिखाने लगी थी. आइए जानते हैं पूरी बात धोनी ने जो की.

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी (Sakshi Dhoni) का एक वीडियो सेमीफाइनल मैच के बाद काफी वायरल हुआ जिसमें साक्षी बच्चों की तरह उछलती नजर आ रही थी और धोनी उन्हें बैठने के लिए कह रहे थे. इस घटना के बीच धोनी का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ. जिसमें धोनी एक किस्से का जिक्र कर रहे हैं जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे साक्षी ही उन्हें क्रिकेट के नियम सिखाने लगी थी. आइए जानते हैं पूरी बात धोनी ने जो की.
महेंद्र सिंह धोनी ने इस वीडियो में कहा, “हम अपने घर में बैठकर एक मैच देख रहे थे. मुझे लगता है कि वह एक वनडे इंटरनेशनल (ODI) मुकाबला था. उस समय साक्षी भी मेरे पास बैठी हुई थीं. आमतौर पर साक्षी और मैं क्रिकेट के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करते. तभी बॉलर ने एक गेंद फेंकी, जो वाइड थी. बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकला और आखिरकार स्टंप हो गया. इसके बाद फील्ड अंपायरों ने रिव्यू लिया और फैसला टीवी अंपायर को भेज दिया.”


जिद पर अड़ी रही साक्षी

फिर साक्षी ने तुरंत कहा, “यह नॉट आउट है.” उस समय बल्लेबाज पवेलियन की ओर लौटना शुरू कर चुका था, लेकिन साक्षी बोलती रहीं. उन्होंने कहा, “आप देखना, उसे वापस बुलाया जाएगा. वाइड गेंद पर बल्लेबाज को स्टंप आउट नहीं दिया जा सकता.”
 

साक्षी ने थर्ड अंपायर पर उठाए दिए सवाल

इस पर मैंने कहा, “वाइड गेंद पर स्टंपिंग संभव है, लेकिन नो बॉल पर नहीं.” मेरी बात सुनकर उन्होंने जवाब दिया, “तुमको कुछ नहीं पता.” आखिरकार जब फैसला आया तो बल्लेबाज को आउट करार दिया गया. इसके बाद साक्षी ने कहा, “लगता है इस डिसीजन में ही कुछ गड़बड़ है.” बता दें कि धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलते नजर आएंगे. उनकी वाइफ साक्षी उन्हें हमेशा सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आती है. इस साल का आईपीएल भी बेहद दिलचस्प होने वाला है.
Satyam Sengar

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में आज सोने का भाव, शिमला से बिलासपुर तक, क्या है ताजा रेट

Himachal Pradesh Gold Price Today | Himachal Gold-Silver Rate Today: आज हिमाचल प्रदेश में सोने…

Last Updated: March 28, 2026 10:38:35 IST

आज चांदी का भाव 28 मार्च 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस गहरा! आज राहत मिलेगी या लगेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: March 28, 2026 10:25:20 IST

Delhi Gold Price: गोल्ड मार्केट में जबरदस्त उलटफेर! दिल्ली के ताजा रेट देख बढ़ीं धड़कनें, आज होगा फायदा या नुकसान?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 28, 2026 10:10:52 IST

Undersea Internet Cable: समुंदर में फैला इंटरनेट का जाल, भारत में कैसे पहुंचता है इंटरनेट, नॉटिकल माइल का खर्च?

Undersea Internet Cable: आज हम जिस हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक बड़ा…

Last Updated: March 28, 2026 10:09:46 IST

Ranveer Singh: किस हसीन एक्ट्रेस ने दे दी रणवीर सिंह को 5 करोड़ की लक्जरी कार? क्या दीपिका जानती हैं ये बात

Dhurandhar 2026: रणवीर सिंह को फ़िल्म की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस सफलता का जश्न मनाने के…

Last Updated: March 28, 2026 09:46:23 IST